लापता युवक की मौत के बाद तृणमूल नेता पर गिरी गाज

हत्या के आरोपों में घिरे चांदापुकुर ग्राम पंचायत के उप-प्रधान तारिकुल इस्लाम मंडल उर्फ पिंटू मंडल को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से पार्टी और पद दोनों से हटा दिया है.

हत्या के आरोपों में घिरे उप-प्रधान को पार्टी और पद से हटाया गया

बशीरहाट. उत्तर 24 परगना जिले के मटिया थाना अंतर्गत चापापुकुर ग्राम पंचायत के सिथिल्ला ग्राम में चार दिनों से लापता एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद स्थानीय तृणमूल नेता के खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया है. हत्या के आरोपों में घिरे चांदापुकुर ग्राम पंचायत के उप-प्रधान तारिकुल इस्लाम मंडल उर्फ पिंटू मंडल को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से पार्टी और पद दोनों से हटा दिया है.

तालाब से मिला था युवक का शव

चांपापुकुर ग्राम पंचायत के अकीपुर दक्षिणपाड़ा निवासी युवक रियाज मंडल दोस्तों के साथ पिकनिक पर गया था, लेकिन इसके बाद चार दिनों तक लापता रहा. गत सोमवार को उसका शव इलाके के एक तालाब से बरामद हुआ. लापता रहने के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था. आरोप है कि तृणमूल नेता ने कथित तौर पर उन लोगों को छुड़वाया था.

आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़ और आगजनी

शव मिलने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. लोगों ने तृणमूल नेता के घर में तोड़फोड़ की और उनकी गाड़ी में आग लगा दी. इसके साथ ही पार्टी और पद से हटाने की मांग तेज हो गयी थी.

पार्टी ने कार्रवाई की पुष्टि की

उत्तर 24 परगना जिला परिषद के वन एवं भूमि विभाग के कर्माध्यक्ष और बशीरहाट संगठनात्मक जिले के आइएनटीटीयूसी अध्यक्ष एटीएम अब्दुल्ला ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पार्टी कानून हाथ में लेने या गंभीर आरोपों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी. पार्टी की छवि और अनुशासन बनाये रखने के लिए उप-प्रधान को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >