श्रीनगर पहुंचा तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल

तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को श्रीनगर पहुंचा.

संवाददाता, कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को श्रीनगर पहुंचा. तृणमूल के नेतागण अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान हाल में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों का दौरा करेंगे. तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओब्रायन, सागरिका घोष और मोहम्मद नदीमुल हक, मानस भुइंया और पूर्व सांसद ममता ठाकुर शामिल हैं.

इस दिन तृणमूल की ओर से ‘एक्स’ में पोस्ट किया गया कि “हमारी पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने तथा अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए बुधवार श्रीनगर पहुंचा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >