संवाददाता, कोलकाता
पुलिस पर मनमानी तरीके से बसों और मिनी बसों पर केस देने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को वेस्ट बंगाल बस एंड मिनी बस ओनर एसोसिएशन ने श्यामबाजार ट्रैफिक गार्ड का किया घेराव किया. विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता श्यामबाजार ट्रैफिक गार्ड थाने के पास एकत्रित हुए. कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और पुलिस पर मनमानी तरीके से एक से दो हजार रुपये तक का फाइन करने का आरोप लगाया. वेस्ट बंगाल बस एंड मिनी बस ओनर एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप नारायण बोस ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस मनमाना तरीके से बस और मिनी बसों पर जुर्माना कर रही है. आये दिन सैकड़ों वाहनों को नियम के विरुद्ध फाइन किया जा रहा है. एक वाहन गिरीश पार्क में है, तब उसे श्यामबाजार इलाके से फाइन किया जा रहा है. श्री बोस ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस सिविक वालंटियर का इस्तेमाल इस तरह के कार्यकलापों में कर रही है. श्यामबाजार ट्रैफिक गार्ड में हुए इसी तरह के एक मामले के खिलाफ ओसी को ज्ञापन सौंपा गया. श्री बोस ने कहा कि यदि यह नहीं रुका, तो 12 वीं की परीक्षा के बाद बस चालक वृहद आंदोलन करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
