लिंग आधारित हिंसा रोकने के लिए हर वर्ग को जागरूक व संवेदनशील होना जरूरी : आरफीन

लिंग आधारित हिंसा रोकने के लिए हर वर्ग को जागरूक व संवेदनशील होना जरूरी : आरफीन

चंदवा़ प्रखंड अंतर्गत जीआरसी सेंटर परिसर में शनिवार को सखी मंडल की सदस्यों के बीच लिंग आधारित हिंसा व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के प्रति जागरूकता के लेकर कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेएसएलपीएस के कार्यक्रम प्रबंधक मुजिबुल आरफीन मौजूद थे. उन्होंने सखी मंडल की दीदीयों के समक्ष कहा कि लिंग आधारित हिंसा अथवा महिलाओं के खिलाफ हिंसा आज एक गंभीर वैश्विक सामाजिक समस्या बन चुकी है. यह समस्या दुनिया भर में हर तीन में से एक महिला को अपने जीवनकाल में प्रभावित करती है. लिंग आधारित हिंसा न केवल पीड़ित महिलाओं और उनके परिवारों के लिए विनाशकारी होती है, बल्कि इसके दूरगामी सामाजिक-आर्थिक दुष्परिणाम भी समाज को कमजोर करते हैं. इसे लेकर जागरूकता जरूरी है. जागरूकता को लेकर ही यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. महिलाओं और समुदाय को लिंग आधारित हिंसा के विभिन्न रूप, उसके कारण व उससे बचाव के तरीकों की जानकारी भी विस्तार से दी गयी. इस दौरान जेंडर सीआरपी द्वारा खेल तथा कहानी के माध्यम से सरल व प्रभावी तरीके से लिंग आधारित हिंसा विषय पर जानकारी दी गयी. महिलाओें ने भी कार्यक्रम में अपनी बात रखी. श्री आरफीन ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक व संवेदनशील होना आवश्यक है. कार्यक्रम में बीपीओ सुरेंद्र कुमार, सीसी, पीआरपी, जेंडर सीआरपी, कैडर समेत सखी मंडल की दीदीयां उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >