TMC Candidate Ratna Chatterjee Vandalism Case Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले दक्षिण कोलकाता का सियासी पारा गरमा गया है. बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दक्षिण कोलकाता के पर्णश्री इलाके में कथित तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है. सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है.
क्या है पूरा मामला?
रविवार (5 अप्रैल) को पर्णश्री इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान जमकर हंगामा हुआ था. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार इंद्रनील खान ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और आतंक फैलाने की कोशिश की.
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू
पुलिस अधिकारी ने कहा है कि रत्ना चट्टोपाध्याय तोड़फोड़ की घटना में शामिल पायी गयी हैं. रविवार को ही पर्णश्री थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद उसी दिन एफआईआर दर्ज कर ली गयी. पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी भूमिका का पता लगाने में जुटी है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चुनाव आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
इस घटना ने निर्वाचन आयोग का भी ध्यान खींचा है. आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन से इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गयी है. अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता (MCC) उल्लंघन के दोषी लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
इंद्रनील खान बनाम रत्ना चट्टोपाध्याय
बेहाला पश्चिम विधानसभफा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प है. भाजपा के इंद्रनील खान ने सीधे तौर पर रत्ना चट्टोपाध्याय पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है. हालांकि, अभी तक इन आरोपों पर रत्ना चट्टोपाध्याय या तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने अमित शाह पर बोला हमला- ‘मोटा भाई’ के डर से नहीं झुकेगा बंगाल, ड्रोन उड़ाकर मुझे मारने की रची साजिश
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में अभिषेक बनर्जी और TMC उम्मीदवार पर पोता कीचड़, पोस्टर फाड़े, राजनीति गरमायी
29 अप्रैल को होगा फैसला
दक्षिण 24 परगना जिले की इस हाई-प्रोफाइल सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होना है. चुनाव से ठीक पहले उम्मीदवार पर आपराधिक मामला दर्ज होने से इलाके के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है, ताकि फिर से हिंसा न हो.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: TMC, BJP, कांग्रेस और CPM में ‘वंशवाद’ का बोलबाला, पढ़ें कहां से कौन लड़ रहा चुनाव
अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति 5 साल में हुई डबल, दर्ज हैं 22 आपराधिक मामले
