TMC vs BJP West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले ने अब एक बड़े पॉलिटिकल वॉर का रूप ले लिया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को दावा किया कि यह हमला जनता का सहज आक्रोश नहीं, भाजपा प्रायोजित सुनियोजित साजिश थी.
डी राजा ने की जवाबदेही तय करने की मांग
टीएमसी ने कुछ ऐसी तस्वीरें जारी की हैं, जो सीधे तौर पर भाजपा के बड़े नेताओं की संलिप्तता की ओर इशारा कर रही हैं. दिल्ली में भाकपा (CPI) के महासचिव डी राजा ने भी इस हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए शुभेंदु अधिकारी सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की.
लॉकेट चटर्जी के करीबियों ने किया हमला?
तृणमूल कांग्रेस ने हमले के दौरान की कुछ तस्वीरें एक्स (X) पर साझा कीं. पार्टी ने कई सनसनीखेज दावे भी किये हैं. टीएमसी का सवाल है कि अगर यह जनता का गुस्सा था, तो भीड़ के बीच भाजपा का एक प्रमुख पदाधिकारी लामबंदी को निर्देशित क्यों कर रहा था? भीड़ में सक्रिय एक महिला की तस्वीरें भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी के साथ देखी जा चुकी हैं. टीएमसी ने पूछा कि भाजपा के इन कैडरों को अभिषेक के रास्ते में खड़े होने के लिए किसने अधिकृत किया था? टीएमसी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से पूछा कि क्या भाजपा शासन में विपक्षी सांसदों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जायेगा?
इसे भी पढ़ें : अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला, टीएमसी सांसद बोले- भाजपा ने किया अटैक, हुगली में हाई अलर्ट
डी राजा बोले- शासक अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते
दिल्ली से भाकपा महासचिव डी राजा ने बंगाल के बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि चुनाव जनता की इच्छा जानने के लिए होते हैं, न कि हिंसा के जरिये राजनीतिक हिसाब चुकता करने के लिए. उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों (अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी) पर हमलों को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सिर्फ टीएमसी नहीं, प्रतीकों पर भी प्रहार
भाकपा नेता डी राजा ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक न केवल विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं, बल्कि लेनिन की प्रतिमा जैसे सार्वजनिक प्रतीकों और पार्टी कार्यालयों पर भी हमले कर रहे हैं.
‘बांग्लादेशी’ कहने पर बवाल, लोकसभा अध्यक्ष से न्याय की गुहार
टीएमसी ने इस हमले के दौरान इस्तेमाल की गयी भाषा पर भी आपत्ति जतायी है. उसका आरोप है कि भाजपा नेता वर्षों से ‘बांग्लादेशी’ शब्द का इस्तेमाल अपमान के तौर पर करते रहे हैं और अब एक मौजूदा सांसद के खिलाफ भी ऐसी ही टिप्पणियां की जा रही हैं.
इसे भी पढ़ें : शासक ही बन गये हैं हत्यारे, BJP को शर्म आनी चाहिए, सोनारपुर में अभिषेक पर हमले के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा
टीएमसी ने ओम बिरला को लिखा पत्र
टीएमसी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सवाल किया कि क्या वे इस हिंसक घटना की निंदा करेंगे? क्या केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के शासन में विपक्ष की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है?
साजिश नहीं, यह वर्षों के उत्पीड़न का जवाब है : भाजपा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने हमले की निंदा तो की, लेकिन पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए इसे जनता का गुस्सा बताया. उन्होंने कहा- बीजेपी ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं रहती. यह उन स्थानीय लोगों के गुस्से का नतीजा हो सकता है, जिन्होंने सालों तक टीएमसी के शासन में उत्पीड़न सहा है.
TMC vs BJP West Bengal Violence: बंगाल में खून-खराबे का नया अध्याय?
शनिवार को अभिषेक बनर्जी के साथ सोनारपुर में धक्का-मुक्की, पत्थर और अंडे फेंके जाने के बाद रविवार को कल्याण बनर्जी का ‘सिर फटना’, यह संकेत है कि बंगाल की राजनीति अब बेहद खतरनाक मोड़ पर है. भाकपा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने निष्पक्ष होकर शांति बहाल नहीं की, तो स्थिति हाथ से निकल सकती है.
इसे भी पढ़ें
अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा
मेरा मर्डर करना चाहते थे, सोनारपुर में हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े, जूते-पत्थर और अंडे बरसाये, CID ने भी कसा शिकंजा
