गिरफ्तार तृणमूल पार्षद का दावा, मेरे साथ है मेरी पार्टी

टीटागढ़ नगरपालिका के चार नंबर वार्ड के बांस बागान इलाके के एसएस पथ के स्वामी विवेकानंद अपार्टमेंट में एक बहुमंजिली इमारत में हुए बम विस्फोट की घटना में गिरफ्तार स्थानीय तृणमूल पार्षद मोहम्मद रियाजुद्दीन उर्फ अरमान मंडल समेत तीन की पुलिस हिरासत समाप्ति के बाद शनिवार को फिर बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को दस दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

बैरकपुर.

टीटागढ़ नगरपालिका के चार नंबर वार्ड के बांस बागान इलाके के एसएस पथ के स्वामी विवेकानंद अपार्टमेंट में एक बहुमंजिली इमारत में हुए बम विस्फोट की घटना में गिरफ्तार स्थानीय तृणमूल पार्षद मोहम्मद रियाजुद्दीन उर्फ अरमान मंडल समेत तीन की पुलिस हिरासत समाप्ति के बाद शनिवार को फिर बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को दस दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. कोर्ट में पेशी के दौरान रास्ते में मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों के दौरान आरोपी तृणमूल पार्षद ने साफ तौर पर कहा कि ‘मेरे साथ है मेरी पार्टी. इस घटना को लेकर विरोधी की ओर से सत्तारूढ़ दल पर सवाल उठाये जा रहे हैं.

मालूम हो कि गत सोमवार सुबह बांस बागान में एक बहुमंजिली इमारत में बम विस्फोट की घटना से फ्लैट की खिड़की, दरवाजे समेत सामने की दीवार के हिस्से छिटक कर पास की झोपड़ियों पर गिरी थी, जिसमें तीन झोपड़ी के छज्जे क्षतिग्रस्त हुए थे.

इस घटना के बाद मामले की जांच में टीटागढ़ थाने की पुलिस ने प्रमोटर की शिकायत पर स्थानीय पार्षद अरमान के अलावा अरशद खान और मोहम्मद शाहरुख को गिरफ्तार किया.

प्रमोटर ने आरोप लगाया कि जिस फ्लैट में विस्फोट हुए थे, वह फ्लैट को जबरन तृणमूल पार्षद ने ही कब्जा कर रखा था. उसे तृणमूल पार्षद ने चुनाव के दौरान इस्तेमाल किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >