अवैध कॉल सेंटर गिरोह के तीन सदस्य पकड़े गये

कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने इंटाली थानाक्षेत्र में स्थित राधानाथ चौधरी रोड में स्थित एक अवैध कॉल सेंटर में छापामारी करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

कोलकाता. कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने इंटाली थानाक्षेत्र में स्थित राधानाथ चौधरी रोड में स्थित एक अवैध कॉल सेंटर में छापामारी करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपियों में दिलीप कुमार घोष (31), शांतनु मंडल (30) एवं महेश दास (25) हैं. इनके कब्जे से पुलिस ने विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के लगभग 550 सिमकार्ड जब्त किये हैं. इसके साथ ही गिरोह के पास से पांच मोबाइल फोन के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि उन्हें खबर मिली थी कि एक गिरोह विभिन्न विदेशी नागरिकों को फोन कर उन्हें लुभावने प्रलोभन देकर मोटी रकम ठग रहा है. इस जानकारी के बाद ही गुरुवार देर रात को लालबाजार के एआरएस विभाग की टीम ने साइबर क्राइम थाने की पुलिस को साथ लेकर इंटाली थानाक्षेत्र के राधानाथ चौधरी रोड में स्थित एक ठिकाने पर छापामारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >