आज पूरे राज्य में हो सकती है भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने उत्तर बंगाल की खाड़ी और राज्य के आसपास के तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जतायी है, जिसके कारण पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने किया अलर्ट

संवाददाता, कोलकाताभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने उत्तर बंगाल की खाड़ी और राज्य के आसपास के तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जतायी है, जिसके कारण पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान है. 29 जून को दक्षिण 24 परगना में बहुत भारी वर्षा का अनुमान है. 30 जून को पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा और हुगली में बहुत भारी बारिश हो सकती है. उप-हिमालयी जिलों जैसे दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में एक जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना है. आइएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि 29 जून से ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक जा सकती हैं. मौसम विभाग ने मछुआरों को 29 जून से लेकर अगले आदेश तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >