जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुए विवाद के बाद मकान में लगा दी गयी आग, दो गिरफ्तार

दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद के दौरान एक मकान में आग लगा दी गयी

इलाके में पुलिस की तैनाती

संवाददाता, कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना के ढोलाहाट थाना क्षेत्र के दक्षिण हरिणडांगा इलाके में दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद के दौरान एक मकान में आग लगा दी गयी, जिसकी चपेट में दो अन्य मकान भी आ गये. तीनों मकान जलकर खाक हो गये. घटना को लेकर पूरे इलाके में उत्तेजना व्याप्त हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

सूत्रों के अनुसार, गत गुरुवार की रात को जमीन विवाद को लेकर आइनुद्दीन पुरकाइत और रहमतुल्ला पुरकाइत के परिवार में झड़प हो गयी थी. आरोप है कि झड़प के दौरान रहमतुल्ला व उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने आइनुद्दीन के मकान में आग लगा दी, जिसकी चपेट में अन्य दो मकान भी आ गये. सूचना मिलते ही दमकल विभाग के तीन इंजनों को घटनास्थल पर लाया गया. साथ ही ढोलाहाट थाने के आइसी देवाशीष राय के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया. लेकिन तीनों मकान जलकर खाक हो गये. पुलिस ने रहमतुल्ला व उसके भाई आछान को गिरफ्तार किया है. इलाके में पुलिस कर्मियों की तैनाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >