मंत्री ने सरकारी बस से 52 श्रमिकों को भेजा घर

नेशनवाइड लॉकडाउन में फंसे 52 मजदूरों को राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी की तत्परता से सही-सलामत उनके घर पहुंचा दिया गया. कोरोना वायरस के संक्रमण के आतंक को देखते हुए मंगलवार रात 12 बजे से ही देशभर में लॉकडाउन है. इसके

कोलकाता : नेशनवाइड लॉकडाउन में फंसे 52 मजदूरों को राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी की तत्परता से सही-सलामत उनके घर पहुंचा दिया गया. कोरोना वायरस के संक्रमण के आतंक को देखते हुए मंगलवार रात 12 बजे से ही देशभर में लॉकडाउन है. इसके चलते उक्त मजदूर नोआपाड़ा में फंस गये थे. ज्यादातर मजदूर उत्तर 24 परगना के नोआपाड़ा में राजमिस्त्री के कामकाज के लिए आये थे.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 52 मजदूरों में 40 इच्छापुर में राजमिस्त्री के काम से आये थे. बाकी 12 श्रमिक बेलघरिया इलाके में अन्य काम से आये थे. नोआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के इच्छापुर से सभी मजदूरों के लिए सरकारी बस की व्यवस्था की गयी. एहतियात बरतते हुए सभी मजदूरों को मुर्शिदाबाद उनके घरों तक पहुंचाया गया. बताया जाता है कि ये मजदूर मंगलवार रात से ही नोआपाड़ा में फंस गये थे. देशव्यापी लॉकडाउन के कारण राज्य समेत पूरे देश में स्थिति भयावह है.

कई राज्यों में दिहाड़ी मजदूर 500-800 किलोमीटर दूर अपने गांव के लिए पैदल ही चल पड़े हैं. राज्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए मजदूरों ने उत्तर 24 परगना की तृणमूल युवा की उपाध्यक्ष श्रीपर्णा राय से संपर्क किया. उनको सारी समस्या बतायी. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी को दी. परिवहन मंत्री ने तुरंत तत्परता दिखायी और ज़रूरी कदम उठाने को कहा. मंत्री के निर्देश पर बैरकपुर के महकमा शासक अबुल कलाम आज़ाद इसलाम से संपर्क किया गया.

महकमा शासक ने आरटीओ से मजदूरों को उनके गंतव्य मुर्शिदाबाद भेजने के वास्ते गाड़ी का रेक्विजिशन भेजा. इसके बाद सरकारी बस की व्यवस्था की गयी. फिर सभी मजदूरों को इच्छापुर कालीतला घोषपाड़ा रोड से बस के ज़रिये मुर्शिदाबाद रवाना कर दिया गया. बस में सवार होते ही मजदूर के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >