तालतला : युवती से छेड़खानी, दबोचा गया आरोपी

तालतला थानाक्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सुजीत दे नामक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. तालतला थानाक्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सुजीत दे नामक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे दो जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को एक युवती घर लौट रही थी. आरोप है कि आरोपी ने उसका पीछा किया. जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की. उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया गया. शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे. इसके बाद पीड़िता ने आरोपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. इसकी शिकायत तालतला थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने जांच शुरू कर सुजीत दे को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में काफी देर तक रोष व्याप्त था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >