Suvendu Adhikari Haldia Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के महासंग्राम में दक्षिण बंगाल का सियासी पारा सातवें आसमान पर है. हल्दिया के हेलीपैड मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक ‘विजय संकल्प’ जनसभा में नेता प्रतिपक्ष और मेदिनीपुर के ‘भूमिपुत्र’ शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया. हजारों की संख्या में उमड़े समर्थकों के बीच शुभेंदु ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार को ‘भ्रष्ट और चोरों की सरकार’ करार देते हुए सत्ता परिवर्तन का पुरजोर आह्वान किया.
दक्षिण बंगाल में ‘भगवा तूफान’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने हल्दिया के इस मैदान को“विजय संकल्प’ के केंद्र में बदल दिया. शुभेंदु अधिकारी ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा- बंगाल की जनता अब टीएमसी के अत्याचार और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी. हल्दिया की यह जनसभा राज्य में तृणमूल कांग्रेस के अंत की शुरुआत है. उनके संबोधन के दौरान पूरा मैदान ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा, जिससे कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना नजर आया.
इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दांव, TMC उम्मीदवार पवित्र कर के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा में रहते चुनाव लड़ने का आरोप
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे अमित शाह, जानें कब और कहां
सभी 16 सीटों पर जीत का संकल्प
शुभेंदु अधिकारी ने मंच से ही तमलूक सांगठनिक जिले की सभी 16 विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बंगाल को बचाने के लिए इस सरकार को सत्ता से बाहर करना जरूरी है. शुभेंदु अधिकारी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंगाल के घर-घर तक पहुंचाने का वादा किया और राज्य सरकार पर इन योजनाओं को रोकने का आरोप लगाया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारी भीड़ और सुरक्षा का कड़ा पहरा
हल्दिया में चुनावी माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में दिखा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम और भारी बारिश की आशंका के बावजूद, समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा. नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी ने दक्षिण बंगाल की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ ला दिया है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में 91 लाख वोटर ‘गायब’, 120 सीटों का बिगड़ा गणित! SIR ने उड़ायी टीएमसी और भाजपा की नींद
