Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी ने दी सीएम को चुनौती, चाहे जहां से चुनाव लड़ें,वहीं हराऊंगा

Suvendu Adhikari : आरजी कर मामले को लेकर श्री अधिकारी ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी. यह दुष्कर्म और हत्या जैसा जघन्य अपराध है. पीड़िता चिकित्सक की आंखों से खून बह रहा था.

Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल में आरजी कर की घटना व राज्य सरकार की भूमिका के खिलाफ भाजपा की ओर से कांथी में रैली निकाली गयी. इसमें विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) भी शामिल हुए. रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पद त्याग और आरजी कर घटना के दोषियों को सजा देने की मांग की गयी. रैली समाप्त होने पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपना पद त्याग दें.

सीएम जहां से चुनाव लड़ें,वहीं हराऊंगा : शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा आप जहां कहेंगी वहीं से चुनाव लड़कर आपको हराऊंगा. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में सीएम को हराया है, यदि उनकी इच्छा फिर उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की होगी, तो वह उन्हें फिर हरायेंगे.आरजी कर मामले को लेकर श्री अधिकारी ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी. यह दुष्कर्म और हत्या जैसा जघन्य अपराध है. पीड़िता चिकित्सक की आंखों से खून बह रहा था. इन आंखों से गिरते खून से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राज्य में सुरक्षा की स्थिति कैसे है. उन्होंने कहा कि राज्य में जहां-जहां पूजा आयोजित की जायेगी, वहां मुख्यमंत्री के इस्तीफे के लिए हस्ताक्षर एकत्र किये जायेंगे.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने डीवीसी पर बोला हमला कहा, योजना बनाकर डुबाया जा रहा है बंगाल को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >