85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस

Suvendu Adhikari Affidavit 2026: नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए हलफनामा दाखिल कर दिया है. जानें कितनी है उनकी संपत्ति, कितने बैंक खाते हैं और उनके खिलाफ कितने आपराधिक केस दर्ज हैं.

Suvendu Adhikari Networth: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए नंदीग्राम से नामांकन भरने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी की संपत्ति का पूरा ब्योरा सामने आ गया है. सोमवार को उन्होंने चुनावी हलफनामा दाखिल किया, जिससे पता चलता है कि शुभेंदु के पास 85.87 लाख रुपए से अधिक की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस हैं. इतने अमीर होने के बावजूद राज्य के इस रसूखदार नेता के पास न तो अपना वाहन है, न इनके पास कोई ज्वेलरी है.

बैंक बैलेंस और कैश

शुभेंदु अधिकारी ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, उनके पास सिर्फ 12 हजार रुपए नकद हैं. उनके बैंक खातों (SBI और अन्य) में जमा राशि और अन्य निवेश को मिलाकर वह 85,87,600 रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं. इसमें चुनावी खर्च के लिए खोला गया नया बैंक अकाउंट और उसमें जमा 10,000 रुपए शामिल हैं.

बैंक अकाउंटबैंक में जमा (रुपए)
पंजाब नेशनल बैंक, कोंटाई शाखा78202.76
एसबीआई, पार्लियामेंट हाउस ब्रांच32258.71
पीएनबी कोंटाई ब्रांच (ज्वाइंट सेविंग्स अकाउंट)11,311.00
को-ऑपरेटिव बैंक कोंटाई17084.00
कार्ड बैंक, कोंटाई ब्रांच45367.00
एसबीआई, नंदीग्राम ब्रांच104338.00
बेलगड़िया सीसी बैंक, कोंटाई32981.00
एक्सिस बैंक, कोंटाई82575.80
एसबीआई कोलकाता हाईकोर्ट ब्रांच86543.00
पीएनबी तमलूक ब्रांच159723.56
विडसागर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, मेदिनीपुर ब्रांच11401.00
एसबीआई करंट अकाउंट48122.24
आईडीबीआई बैंक, तमलूक11795.00
पोस्टल सेविंग्स अकाउंट60523.00
इलेक्शन अकाउंट10000.00
स्रोत : इलेक्शन कमीशन

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमीन और घर : अचल संपत्ति

पूर्व मेदिनीपुर के अलग-अलग इलाकों में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर 37950 वर्ग फीट गैर कृषि योग्य जमीन हैं. 2.46 एकड़ कृषि योग्य भूमि के वह मालिक हैं. इसका बाजार मूल्य 61.30 लाख रुपए है. नंदीग्राम और आसपास के क्षेत्रों में उनके पास व्यावसायिक और आवासीय उपयोग वाली जमीनें भी हैं. हल्दिया और कांथी में पुश्तैनी संपत्तियों के अलावा आवासीय भवन भी हैं.

विवरणमूल्य रुपए में
चल संपत्ति24,57,600
अचल संपत्ति61,30,000

पिछले 5 साल की कमाई का ब्योरा

वित्तीय वर्षकमाई (रुपए में)
2024-2517,38,590
2023-2410,37,160
2022-238,78,400
2021-228,08,461
2020-218,13,170

शुभेंदु पर दर्ज हैं 25 मुकदमे

शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज हैं. इनमें से अधिकांश मामले राजनीतिक आंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों और आपदा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित हैं. उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है.

शुभेंदु अधिकारी ने कहां-कहां किया है निवेश

कोंटाई को-ऑपरेटिव बैंक, कोंटाई2880
शेयर कार्ड बैंक, कोंटाई ब्रांच11360
किसान विकास पत्र320000
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट545000

6 एलआईसी पॉलिसी ले रखी है बंगाल के LoP ने

  • 638324 रुपए
  • 31600 रुपए
  • 22795 रुपए
  • 32990 रुपए
  • 29800 रुपए
  • 15625 रुपए

सैलरी, पेंशन और बिजनेस से होती है शुभेंदु की कमाई

रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई करने वाले शुभेंदु अधिकारी की अचल संपत्ति में कृषि भूमि, गैर-कृषि भूमि, आवासीय और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं. इनकी कीमत 1.05 लाख रुपए से 35 लाख रुपए तक हैं. इनकी संपत्ति कई जगहों पर है. कुछ संपत्ति साझा संपत्ति है, जिसमें वे हिस्सेदार हैं. उन्होंने कोई लोन नहीं लिया है. उनकी आय के स्रोत एमएलए के रूप में सैलरी, सांसद के रूप में पेंशन और बिजनेस हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी, पहले दिन शुभेंदु अधिकारी समेत 78 नॉमिनेशन

नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है शुभेंदु अधिकारी की?

बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है, कहां करतीं हैं निवेश!

भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >