1978 के बाद महानगर में पहली बार हुई ऐसी बारिश : फिरहाद

अति भारी बारिश के कारण सुबह 7.30 बजे निगम के सीवरेज व ड्रेनेज विभाग के मेयर परिषद के सदस्य तारक सिंह और मेयर फिरहाद हकीम सुबह नौ बजे ही निगम के कंट्रोल रूम पहुंच गये थे.

कोलकाता . मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि कोलकाता में इससे पहले 1978 में इस बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये थे. अति भारी बारिश के कारण सुबह 7.30 बजे निगम के सीवरेज व ड्रेनेज विभाग के मेयर परिषद के सदस्य तारक सिंह और मेयर फिरहाद हकीम सुबह नौ बजे ही निगम के कंट्रोल रूम पहुंच गये थे. मेयर परिषद के सदस्य तारक सिंह ने बादल फटने की बात का खंडन करते हुए कहा कि महानगर में अति भारी बारिश हुई है. उन्होंने बताया कि कोलकाता में रात 2.20 बजे से लगातार लगभग दो घंटे 40 मिनट बारिश हुई. बताया कि इस दौरान महानगर में औसतन 300 मिली मीटर (एमएम) बारिश हुई है. उन्होंने बताया कि इस बार कोलकाता में इससे पहले 200 तक बारिश हुई थी. अति भारी बारिश के कारण ही कोलकाता जल जमाव हुआ है. उन्होंने कहा कि बारिश रोकना हमारे हाथ में नहीं है. कहा कि हम प्रकृति यानी ईश्वर से लड़ाई नहीं कर सकते. पार्क सर्कस, गरियाहाट, बेहाला और कॉलेज स्ट्रीट जैसे प्रमुख चौराहों पर कमर तक पानी भर गया. एजेसी बोस रोड और सेंट्रल एवेन्यू पर लंबे ट्रैफिक जाम लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >