चोरी हुआ टोटो बरामद, एक गिरफ्तार

आरामबाग थाना अंतर्गत रवींद्रपल्ली के पांच नंबर वार्ड के निवासी रवि माइती ने कुछ दिन पहले टोटो चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी

हुगली. आरामबाग थाना अंतर्गत रवींद्रपल्ली के पांच नंबर वार्ड के निवासी रवि माइती ने कुछ दिन पहले टोटो चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद आरामबाग थाने के प्रभारी के निर्देश पर एक विशेष टीम बना कर जांच शुरू की गयी. इसी बीच बुधवार देर रात एक सूचना मिली कि पूर्व बर्दवान के माधबडिही थाना क्षेत्र में चोरी के दिन ही एक व्यक्ति एक टोटो लेकर आया था. तुरंत, सब-इंस्पेक्टर विनय बाबू के नेतृत्व में विशेष टीम ने जांच शुरू की और टोटो की तस्वीर उसके मालिक को दिखायी, जिसकी पुष्टि होने पर टोटो को बरामद कर लिया गया.

साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >