रविवार को ब्लू व ग्रीन लाइन में स्पेशल सर्विस

वेस्ट बंगाल ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिमिनरी एग्जाम, 2023 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए, मेट्रो रेलवे सात दिसंबर (रविवार) को ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर में स्पेशल मेट्रो सर्विस चलाना का फैसला किया है.

कोलकाता. वेस्ट बंगाल ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिमिनरी एग्जाम, 2023 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए, मेट्रो रेलवे सात दिसंबर (रविवार) को ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर में स्पेशल मेट्रो सर्विस चलाना का फैसला किया है. इस दिन ब्लू लाइन में सुबह आठ बजे से मेट्रो सेवा शुरू होगी. कॉरिडोर के पूरे हिस्से में 136 रैक का परिचालन होगा. सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच अप व डाउन दोनों दिशाओं में सर्विस 20 मिनट के अंतराल में चलायी जायेगी. टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी सर्विस का समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर के लिए रात 9:30 बजे, दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम के लिए रात 9:33 बजे और शहीद खुदीराम से दमदम के लिए रात 9:43 बजे अंतिम मेट्रो रवाना होगी. इसी तरह से ग्रीन लाइन हावड़ा मैदान से साॅल्टलेक सेक्टर पांच में रविवार को सुबह आठ बजे पहली मेट्रो रवाना होगी. रविवार को कॉरिडोर में 104 सर्विस के बजाय 110 सर्विस चलेगी. सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच अप व डाउन दोनों दिशाओं में 20-20 मिनट अंतराल में ट्रेनें मिलेंगी. टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी सर्विस में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी रात 9.45 बजे हावड़ा मैदान से साॅल्टलेक सेक्टर पांच के लिए और रात 9.47 बजे साॅल्टलेक सेक्टर पांच से हावड़ा मैदान के लिए आखिरी मेट्रो मिलेगी. हालांकि रविवार होने के कारण, पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर हमेशा की तरह कोई सर्विस उपलब्ध नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >