पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोप में बेटा गिरफ्तार

एक वृद्ध पर जानलेवा हमला करने का आरोप उसके बेटे पर लगा है.

संवाददाता, कोलकाता.

एक वृद्ध पर जानलेवा हमला करने का आरोप उसके बेटे पर लगा है. घटना दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना क्षेत्र के गोबरामारी गांव की है. पुलिस ने आरोपी बेटे रविउल लस्कर को गिरफ्तार किया है.

पीड़ित वृद्ध का नाम नूर मोहम्मद लस्कर है, जिसका इलाज कैनिंग सब-डिविजनल हॉस्पिटल में चल रहा है. सूत्रों के अनुसार, रविउल के घर में उसके माता-पिता के अलावा पत्नी व दो बच्चे हैं. काम के सिलसिले में अंडमान रहने के दौरान उसने दूसरा विवाह कर लिया था, जिसे घर वालों को स्वीकार नहीं है. गत शुक्रवार को रविउल अपनी दूसरी पत्नी को लेकर अपने घर पहुंचा था, जिसको लेकर उसके पिता के साथ उसका विवाद हो गया. आरोप है कि तीखी बहस के दौरान रविउल ने अपने पिता पर धारदार हथियार से वार कर दिया. रात में ही परिजनों ने आरोपी के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी. मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >