शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल से बांग्लादेश को निर्यात पूरी तरह से निलंबित करने की दी धमकी पेट्रापोल. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को धमकी दी कि यदि पड़ोसी देश अल्पसंख्यक हिंदुओं और उनके संस्थानों पर लगातार जारी हमलों को रोकने में विफल रहा तो राज्य से सड़क मार्ग के जरिये बांग्लादेश को किये जाने वाले ‘निर्यात’ पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया जायेगा. उत्तर 24 परगना जिले में पेट्रापोल अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा पर भिक्षुओं के एक अराजनीतिक संगठन, अखिल भारतीय संत समिति द्वारा आयोजित एक विरोध बैठक में श्री अधिकारी ने घोषणा की कि ‘बांग्लादेश के लिए व्यापार प्रतिबंधों को चरणबद्ध तरीके से कड़ा किया जायेगा, जिससे भारत से बांग्लादेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा जायेगी. पड़ोसी देश में भारतीयों और अल्पसंख्यक हिंदुओं के कथित उत्पीड़न के विरोध में पेट्रापोल सीमा पर वस्तुओं का व्यापार सोमवार सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए निलंबित रहा. अधिकारी ने कहा: व्यापार पर 24 घंटे का निलंबन सिर्फ इस बात का एक ट्रेलर (बानगी) है कि आगे क्या होने वाला है. उन्होंने कहा: अगर अगले हफ्ते तक हिंदुओं और उनके धार्मिक प्रतिष्ठानों पर हमले नहीं रुके तो हम पांच दिन का व्यापार प्रतिबंध लगा देंगे. अगले साल की शुरुआत के बाद हम अनिश्चितकाल के लिए व्यापार बंद कर देंगे, हम देखेंगे कि वहां के लोग हमारे आलू और प्याज के बिना कैसे रहते हैं.
शुभेंदु अधिकारी ने कहा: अगर अगले हफ्ते तक हिंदुओं और उनके धार्मिक प्रतिष्ठानों पर हमले नहीं रुके तो हम पांच दिन का व्यापार प्रतिबंध लगा देंगे.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
North 24 Parganas: BJP leader Suvendu Adhikari waves the tricolour during a protest rally against alleged atrocities on Hindus in Bangladesh, at the Petrapole border in North 24 Parganas district, West Bengal, Monday, Dec. 2, 2024. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI12_02_2024_000190B)
पेट्रापोल. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को धमकी दी कि यदि पड़ोसी देश अल्पसंख्यक हिंदुओं और उनके संस्थानों पर लगातार जारी हमलों को रोकने में विफल रहा तो राज्य से सड़क मार्ग के जरिये बांग्लादेश को किये जाने वाले ‘निर्यात’ पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया जायेगा. उत्तर 24 परगना जिले में पेट्रापोल अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा पर भिक्षुओं के एक अराजनीतिक संगठन, अखिल भारतीय संत समिति द्वारा आयोजित एक विरोध बैठक में श्री अधिकारी ने घोषणा की कि ‘बांग्लादेश के लिए व्यापार प्रतिबंधों को चरणबद्ध तरीके से कड़ा किया जायेगा, जिससे भारत से बांग्लादेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा जायेगी. पड़ोसी देश में भारतीयों और अल्पसंख्यक हिंदुओं के कथित उत्पीड़न के विरोध में पेट्रापोल सीमा पर वस्तुओं का व्यापार सोमवार सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए निलंबित रहा. अधिकारी ने कहा: व्यापार पर 24 घंटे का निलंबन सिर्फ इस बात का एक ट्रेलर (बानगी) है कि आगे क्या होने वाला है. उन्होंने कहा: अगर अगले हफ्ते तक हिंदुओं और उनके धार्मिक प्रतिष्ठानों पर हमले नहीं रुके तो हम पांच दिन का व्यापार प्रतिबंध लगा देंगे. अगले साल की शुरुआत के बाद हम अनिश्चितकाल के लिए व्यापार बंद कर देंगे, हम देखेंगे कि वहां के लोग हमारे आलू और प्याज के बिना कैसे रहते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।