शुभेंदु ने राज्य के बजट को बताया चुनावी घोषणा पत्र

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दहलीज पर खड़ा है. इस चुनाव से पहले गुरुवार को विधानसभा में राज्य सरकार ने अपना अंतरिम बजट पेश किया

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दहलीज पर खड़ा है. इस चुनाव से पहले गुरुवार को विधानसभा में राज्य सरकार ने अपना अंतरिम बजट पेश किया, जिसे शुक्रवार को विधानसभा में चर्चा के बाद सदन से इसे पारित कर दिया गया. चर्चा सत्र में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को सदन को संबोधित किया. चर्चा सत्र में शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार के अंतरिम बजट को ””””चुनावी घोषणा पत्र”””” बताकर मजाक उड़ाया. श्री अधिकारी ने कहा- उम्मीद के अनुसार बजट में लक्खी भंडार की राशि में मासिक 500 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है, जो फरवरी से लागू होगी. यानी बढ़ी हुई राशि मार्च की शुरुआत तक दो करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच जायेगा. शुभेंदु ने आरोप लगाया कि यह घोषणा चुनावों को ध्यान में रखकर की गयी है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा- वोट बैंक बनाये रखने के लिए आइपैक की सलाह पर यह घोषणा फरवरी से लागू की जा रही है. शुभेंदु ने आगे कहा- गोवा चुनाव के दौरान कहा गया था कि वहां लक्खी भंडार योजना के तहत 5,000 रुपये दिये जायेंगे. बंगाल में ऐसा क्यों नहीं हो रहा है? एक कदम आगे बढ़ते हुए शुभेंदु ने यह भी कहा- भाजपा सरकार के बनने पर एक जून से महिलाओं के अकाउंट में 3,000 रुपये दिये जायेंगे. रकम बढ़ेगी, लेकिन कम नहीं होगी. राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 21 से 40 साल के बेरोजगार लोग, जिन्होंने माध्यमिक परीक्षा पास की है, उन्हें हर महीने 1,500 रुपये दिये जायेंगे. संबंधित व्यक्ति को यह पैसा पांच साल तक मिलेगा. इस दौरान उन्हें रोजागार से जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी. इस योजना का नाम ””””युवा साथी”” रखा गया है. शुभेंदु ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पहले ही ””””””””युवाश्री”””””””” नाम की एक योजना शुरू कर चुकी है. इसका नाम बदलकर घोषणा कर दी गयी है. कहा गया है कि इसे अगले अगस्त से लागू किया जायेगा. नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा- तब यह सरकार नहीं रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >