बंगाल में सरस्वती की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करना हिंदुओं पर हमले के जैसा, बोले शुभेंदु अधिकारी

Saraswati Idols Vandali‍zed in Bengal: पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है, राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज हो रहे हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मां सरस्वती की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किये जाने का मामला सामने आया है. नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इसे हिंदुओं पर हमले के जैसा करार दिया है. उन्होंने सरकार पर भी हमला बोला है.

Saraswati Idols Vandalized in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि पूर्व मेदिनीपुर में मां सरस्वती की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को यह आरोप लगाया. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि रविवार रात महिषादल में गरकमलपुर की कटहल पट्टी में स्थानीय कारीगरों ने जो मूर्तियां बनायी थीं, उन्हें अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया.

23 जनवरी को मनायी जायेगी सरस्वती पूजा

देश भर में 23 जनवरी को सरस्वती पूजा मनायी जायेगी. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बार-बार तोड़फोड़ किये जाने से मूर्तिकारों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं.

Saraswati Idols Vandalized in Bengal: शुभेंदु ने इसे हिंदुओं पर हमले के समान करार दिया

भाजपा नेता ने पुलिस प्रशासन पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि पुलिस की निष्क्रियता की वजह से ही ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि ये घटनाएं हिंदुओं पर हमले के समान हैं. उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों को लेकर उसकी आलोचना की.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुभेंदु अधिकारी के आरोपों पर सरकार या पुलिस ने नहीं दी है प्रतिक्रिया

नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन से तत्काल मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. शुभेंदु अधिकारी के इन आरोपों पर पुलिस या राज्य सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

इसे भी पढ़ें

नंदीग्राम में बोले शुभेंदु अधिकारी – मुसलमान नहीं कर रहे हिंदुओं का उत्पीड़न, तृणमूल सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

शुभेंदु के कार्यक्रम से लौटते वक्त भाजपा नेता पर हमले का आरोप

एसआइआर प्रक्रिया के दौरान हुईं मौतों पर शुभेंदु का बयान असंवेदनशील

मैं धर्मनिरेपेक्ष हूं, बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- SIR के बहाने लोगों को किया जा रहा परेशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >