फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी के ‘एकल रन’ को सफल बनाने कोलकाता पहुंचीं साइना नेहवाल

Saina Nehwal in Kolkata: एफटीएस युवा विंग के कोलकाता चैप्टर के प्रेसिडेंट ऋषभ सरावगी ने कहा कि एकल रन एक शक्तिशाली मूवमेंट बन गया है. इस साल के एडीशन ने संगठन के इस विश्वास को मजबूत किया है कि उसके प्रयास से सार्थक बदलाव हो रहे हैं. उन्होंने इस एकल रन में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के अलावा वॉलेंटियर्स को भी धन्यवाद दिया.

Saina Nehwal in Kolkata: फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी की यूथ विंग एफटीएस युवा ने रविवार को कोलकाता के गोदरेज वाटरसाइड में वार्षिक फ्लैगशिप इवेंट ‘एकल रन’ का आयोजन किया. इस महत्वपूर्ण इवेंट में 5000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने मैराथन (21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर कैटेगरी में) दौड़ लगायी. एकल रन का उद्घाटन देश की प्रसिद्ध बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने किया.

पुलिस कमिश्नर और एक्टर-एक्ट्रेस भी आये कार्यक्रम में

इस अवसर पर विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर मुकेश, एक्टर राहुल देव बोस, एक्ट्रेस देबद्रिता बसु, पायल मुखर्जी के अलावा संगठन के पदाधिकारी और सीनियर मेंबर्स शामिल हुए.

कार्यक्रम को संबोधित करतीं साइना नेहवाल. फोटो : प्रभात खबर

शक्तिशाली मूवमेंट बन गया है एकल रन – ऋषभ

एफटीएस युवा विंग के कोलकाता चैप्टर के प्रेसिडेंट ऋषभ सरावगी ने कहा कि एकल रन एक शक्तिशाली मूवमेंट बन गया है. इस साल के एडीशन ने संगठन के इस विश्वास को मजबूत किया है कि उसके प्रयास से सार्थक बदलाव हो रहे हैं. उन्होंने इस एकल रन में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के अलावा वॉलेंटियर्स को भी धन्यवाद दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Saina Nehwal in Kolkata: साइना ने एकल रन का उद्घाटन कर सभी को गौरवान्वित किया – बागला

एकल रन के राष्ट्रीय समन्वयक गौरव बागला ने कहा कि ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने एकल रन के 7वें संस्करण का उद्घाटन करके सभी को गौरवान्वित किया है. ग्रामीण और आदिवासी भारत में बच्चों को शिक्षित करने के मिशन का समर्थन करने के लिए बागला ने साइना का आभार व्यक्त किया.

क्या है एफटीएस?

फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) एक नॉन-प्रॉफिट, नॉन-गवर्नमेंटल और वॉलेंटरी ऑर्गेनाइज़ेशन है, जो गांवों के गरीब बच्चों की मदद करता है. यह संगठन 45,352 वन टीचर स्कूल चला रहा है. ऐसे स्कूलों को आमतौर पर एकल विद्यालय कहा जाता है. 11,98,088 बच्चों को नॉन-फॉर्मल एजुकेशन दिया जाता है. एफटीएस को वर्ष 2017 में गांधी शांति पुरस्कार मिला था.

इसे भी पढ़ें

Saina Nehwal का मजाक उड़ाना केकेआर के इस स्टार को पड़ा भारी, ट्रोलिंग के बाद डिलीट करना पड़ा पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >