वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ पथावरोध और रेल अवरोध

वक्फ संशोधन कानून को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के दक्षिण 24 परगना शाखा ने रविवार को पथावरोध व रेल अवरोध किया.

कोलकाता. वक्फ संशोधन कानून को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के दक्षिण 24 परगना शाखा ने रविवार को पथावरोध व रेल अवरोध किया. इस दिन सुबह करीब 11 बजे संगठन के सदस्यों ने मगराहाट में विरोध सभा की. वहां सड़क अवरोध करने के साथ ही वे मगराहाट स्टेशन के पास रेल अवरोध भी करने लगे. इसकी वजह से यातायात व्यवस्था व रेल सेवा प्रभावित रही. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप करना पड़ा. मगराहाट में स्टेशन पर रेल अवरोध के कारण बारुईपुर-डायमंड हार्बर सेक्शन में ट्रेन सेवाएं रविवार को कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं. अवरोध के कारण तीन ईएमयू लोकल ट्रेनें स्टेशनों पर फंसी रहीं. ट्रेन की आवाजाही में देरी के कारण कई यात्रियों को परेशानी हुई. मगराहाट स्टेशन पर सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक ट्रेन की आवाजाही बाधित हुई. हालांकि रेल अधिकारियों द्वारा मानमनौवल के बाद दोपहर 12:35 बजे अवरोध हटा लिया गया.

अवरोध हटने के बाद सेक्शन में ट्रेन सेवाएं सामन्य हुईं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >