शुभेंदु ने किया मुख्य सचिव से तत्काल कदम उठाने का आग्रह

भारी बारिश के कारण उत्तर बंगाल के हालात पर विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य सचिव मनोज पंत से तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. उन्होंने राहत सामग्री जल्द से जल्द इलाके में पहुंचाने का अनुरोध किया. भाजपा विधायक ने हालात को लेकर एक पोस्ट किया.

कोलकाता

. भारी बारिश के कारण उत्तर बंगाल के हालात पर विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य सचिव मनोज पंत से तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. उन्होंने राहत सामग्री जल्द से जल्द इलाके में पहुंचाने का अनुरोध किया. भाजपा विधायक ने हालात को लेकर एक पोस्ट किया.

उन्होंने लिखा : इस बार उत्तर बंगाल में लगातार भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कर्सियांग के पहाड़ी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है. भूस्खलन और बाढ़ के कारण सिलीगुड़ी, तराई और डुआर्स के मैदानी इलाकों से संचार और परिवहन व्यवस्था लगभग पूरी तरह से टूट गयी है. सिलीगुड़ी और मिरिक से सटे दुधिया में बालासन नदी पर बना लोहे का पुल ढह गया है. शुभेंदु ने लिखा : हजारों लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं. उनके पास न तो पानी है और न ही पर्याप्त दवाइयां. पहले से ही मौतों की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोगों की मौत हुई है.

विपक्ष के नेता ने मुख्य सचिव से इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया. इलाकों में संचार व्यवस्था सामान्य करने के लिए जल्द कदम उठाए जाने चाहिए. शुभेंदु अधिकारी ने यह भी अनुरोध किया कि वहां के लोगों को पर्याप्त भोजन और पानी उपलब्ध कराया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >