वाहन चालकों और राहगीरों को रेलवे ने दी चेतावनी

लेवल क्रॉसिंग पर सड़क जाम और अधीर वाहन चालकों द्वारा गेट के बैरियर तोड़ने की घटनाएं सियालदह मंडल में अक्सर देखी जाती हैं.

कोलकाता. लेवल क्रॉसिंग पर सड़क जाम और अधीर वाहन चालकों द्वारा गेट के बैरियर तोड़ने की घटनाएं सियालदह मंडल में अक्सर देखी जाती हैं. ऐसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से न केवल ट्रेनों की समयबद्धता प्रभावित होती है, बल्कि सड़क पर अनावश्यक जाम भी लग जाता है और यातायात में विलंब होता है. सियालदह मंडल ने बताया कि आने वाले वाहन अक्सर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन को गेट बंद करने से रोकने का प्रयास करते हैं. यहां तक कि छोटे वाहन और पैदल यात्री भी जबरन बंद गेट पार करने की कोशिश करते हैं, जिससे घातक दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है. रेलवे ने वाहन चालकों और पैदल यात्रियों से अपील की है कि गेट बंद होने, बंद होने की प्रक्रिया में होने, बजर बजने या लाल सिग्नल दिखने पर जबरन गेट पार न करें. ड्यूटी पर तैनात गेटमैन को गेट बंद करने से रोकना या बंद गेट में घुसना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. ऐसे उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >