पिता के अंतिम संस्कार के अगले दिन बेटे ने दी एचएस परीक्षा

पिता के निधन के बाद परीक्षा देने जाता विद्यार्थी.

प्रतिनिधि, कल्याणी

नदिया जिले के हरिणघाटा नगरपालिका क्षेत्र के आनंदपुर में हृदयविदारक घटना सामने आयी है. पिता के निधन के अगले दिन बेटे ने सफेद वस्त्र पहनकर हायर सेकेंडरी की परीक्षा दी. मिली जानकारी के अनुसार स्वास्तिक दास हरिणघाटा के आनंदपुर हाइस्कूल का कॉमर्स का छात्र है.

उसकी परीक्षा का केंद्र बिरूही नेताजी विद्या भवन था. बताया गया कि उसकी परीक्षा अब तक अच्छी चल रही थी. इसी बीच 18 फरवरी बुधवार शाम को उसके पिता सुदीप दास का निधन हो गया.

गुरुवार को अंतिम संस्कार, शुक्रवार को परीक्षा : पिता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. गुरुवार को अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जिसमें स्वास्तिक ने ही मुखाग्नि दी. इसके अगले ही दिन शुक्रवार को वह सफेद वस्त्र पहनकर निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच गया.

परीक्षा में बैठने में उसे कोई बाधा नहीं हुई. हालांकि शोक के वस्त्र में परीक्षा केंद्र पहुंचने पर अन्य परीक्षार्थी और अभिभावक भावुक हो उठे. बताया गया कि उसके पिता चाहते थे कि बेटा परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करे और जीवन में स्थापित हो. बेटे ने दुख के बीच वही संकल्प निभाने का प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >