Kolkata Doctor Murder Case : सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, हुआ गिरफ्तार

Kolkata Doctor Murder Case : मिली जानकारी के अनुसार, उसी समय आरोपी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दो खबरें भी साझा कीं, जिनमें आपत्तिजनक टिप्पणियां थीं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी.

Kolkata Doctor Murder Case : पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जिस प्रशिक्षु डॉक्टर की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, उसकी पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धमकी देने के आरोप में कोलकाता में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है.पुलिस ने बताया कि तालतल्ला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की गई.

ममता बनर्जी को धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, शिकायत मिली है कि सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर ‘‘कीर्तिसोशल’’ यूजरनेम से एक व्यक्ति ने हाल ही में आरजी कर एमसीएच में हुई घटना से संबंधित तीन खबरें अपलोड की हैं, जिनमें पीड़िता की तस्वीर और पहचान का खुलासा किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, उसी समय आरोपी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दो खबरें भी साझा कीं, जिनमें आपत्तिजनक टिप्पणियां थीं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. टिप्पणियां बहुत ही भड़काऊ प्रकृति की थीं, सामाजिक अशांति पैदा कर सकती थीं और समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा दे सकती थीं.पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा.

ममता बनर्जी के शासनकाल में महिलाएं असुरक्षित : अभाविप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >