मुख्य बातें
Abhishek Banerjee: कोलकाता: तृणमूल विधायकों के हस्ताक्षर मामले में सीआईडी ने तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को सोमवार दोपहर 12 बजे तलब किया गया था. इस मामले में बंगाल पुलिस ने पहले ही पांच सदस्यीय विशेष टीम का गठन कर रखा है. टीम के सदस्य दो बार अभिषेक से मिलने उनके घर गये, लेकिन दोनों बार उनकी अभिषेक से मुलाकात नहीं हुई. सीआईडी ने सोमवार को उन्हें तलब कर रखा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वो सीआईडी दफ्तार नहीं पहुंचे थे. स्वास्थ्य कारणों से उनका आज यहां आना संभव नहीं लग रहा है.
अभिषेक के लिए तैयार हैं 20 सवाल
तृणमूल विधायकों के हस्ताक्षर मामले में सीआईडी को अभिषेक बनर्जी से जानने समझने के लिए बहुत कुछ है. सीआईडी के पास कई सवाल है. बंगाल पुलिस के एक विशेष सूत्र के अनुसार, सीआईडी ने 20 सवालों की एक सूची तैयार की है. सवालों की यह सूची अभिषेक को दी जाएगी. डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी से एसआईटी के डीएसपी रैंक के अधिकारी को पूछताछ करनी है. सोमवार दोपहर एक बजे तक 20 साल अभिषेक के उत्तर का इंतजार करते दिखे.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संभावित सवाल
1) तृणमूल में आपका क्या पद है?
2) आपको कौन-कौन सी जिम्मेदारियां निभानी होंगी?
3) विपक्षी नेता के चुनाव में आपकी क्या भूमिका थी?
4) आपकी पार्टी ने किन मुद्दों के आधार पर विपक्ष के नेता और संसदीय दल के नेता का चुनाव किया?
5) विपक्ष के नेता का चयन करने से पहले क्या कोई बैठक हुई थी? आपकी पार्टी ने कितनी बैठकें की हैं?
6) क्या आप बैठक में उपस्थित थे?
7) आपने उस बैठक में क्या कहा?
8) पार्टी अध्यक्ष का बयान क्या था?
9) विपक्ष के नेता, उपनेता और मुखश्चेतक के चुनाव में अध्यक्ष की क्या भूमिका थी?
10) क्या विधानसभा में विभिन्न पदों पर, जिनमें विपक्ष के नेता का पद भी शामिल है, कौन बैठेगा, इस बारे में कोई समस्या थी?
11) पहली बैठक में सभी ने अध्यक्ष को नेताओं के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन उस दिन किसी ने हस्ताक्षर नहीं किए। लेकिन पुराने तारीख वाले कागज पर सभी ने हस्ताक्षर क्यों किए?
12) 6 मई और 19 मई को कौन-कौन से विधायक उपस्थित थे या अनुपस्थित थे?
13) क्या आपको पता है कि अनुपस्थित विधायकों के नाम भी हस्ताक्षर किए गए हैं?
14) क्या आपको इस तथ्य की जानकारी है कि कुछ विधायकों के हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे हैं?
15) क्या आपने विधान सभा को भेजे गए पत्र पर हस्ताक्षर किए थे? क्या आपने सभी की राय जानते हुए हस्ताक्षर किए थे?
सीआईडी जांच में ममदगार बनी कोलकाता पुलिस
तृणमूल विधायकों के हस्ताक्षरों में विसंगति का आरोप लगाते हुए विधानसभा की ओर से पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. सीआईडी जांच में कोलकाता पुलिस की सहायता कर रही है. अभिषेक बनर्जी को हस्ताक्षर मामले की जांच के लिए सोमवार दोपहर 12 बजे सीआईडी मुख्यालय, भवानी भवन में तलब किया गया था. शनिवार को चुनाव के बाद हुई हिंसा की स्थिति का जायजा लेने सोनारपुर जाते समय अभिषेक पर हमला हुआ था. यह देखना बाकी है कि वह आज पेश होंगे या नहीं.
Also Read: बंगाल में औद्योगिकीकरण के लिए तैयार हो रहा ब्लूप्रिंट, अशोक लाहिड़ी ने शुरू किया काम
