पूजा पंडालों में भरा पानी, दुर्गोत्सव में पड़ी खलल

सिटी ऑफ ज्वॉय के स्पीड को लगा ब्रेक, ममता बोलीं- ऐसी बारिश नहीं देखी, पंडालों के उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित

कोलकाता. सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में दुर्गा पूजा की रौनक शुरू हुई ही थी कि भारी बारिश ने सारा मजा किरकिरा कर दिया है. भक्ति और उल्लास में डूबे कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार की रात को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गये. सड़कों पर फीट फीट पानी है. कॉलोनियों, घरों और पूजा पंडालों में पानी भर गया है. बारिश के कारण कई जगह दुर्गा पूजा के पंडाल डूब गये तो कई खराब हो गये हैं. कई इलाके जलमग्न हो गये, जिससे यातायात, सार्वजनिक परिवहन और दैनिक गतिविधियां ठप हो गयी हैं. बरिशा क्लब पूजा कमेटी के अध्यक्ष व पार्षद सुदीप पाली ने बताया कि भले ही पूजा पर कोई असर नहीं दिख रहा, लेकिन वार्ड के कई हिस्सों में जमा पानी चिंता का सबब बना हुआ है. बेहला आदर्शपल्ली के पूजा आयोजक सायंतन घोष बताते हैं कि उनकी पूजा का आखिरी समय का काम बाकी था. उस समय भारी बारिश के कारण वह काम ठप हो गया. पंडाल का एक छोटा सा हिस्सा भी टूट गया. गुरुवार को पूजा का उद्घाटन होना है. इसलिए युद्ध जैसी स्थिति में काम करना पड़ रहा है. बेहला नूतन दल पूजा कमेटी के सचिव देबब्रत मुखर्जी ने बताया कि इस बार हमारे यहां संगमरमर का फर्श और ग्लास फाइबर का पंडाल है. इसलिए हमारे पंडाल को उस तरह का नुकसान नहीं हुआ है. सबसे खराब स्थिति हाथीबागान नवीनपल्ली में है. पूजा आयोजकों ने कहा कि बारिश के कारण पंडाल टूट गया है. जो नुकसान हुआ है, उसकी मरम्मत नहीं की जा सकती. मंच को थोड़ा ऊंचा इसलिए बनाया गया है, ताकि प्रतिमा को नुकसान नहीं हो. अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो मूर्ति नष्ट हो जाती. उनका कहना है कि यह पूजा पर असर नहीं डाल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >