दक्षिण 24 परगना के तटीय इलाकों में भी सतर्कता बरतने के लिए प्रचार अभियान

दक्षिण 24 परगना के भी अलग-अलग हिस्से भारी बारिश के कारण प्रभावित रहे. सुंदरवन व जिले के अन्य तटवर्ती इलाकों में मंगलवार को जनजीवन प्रभावित रहा.

माइकिंग के जरिये किया जा रहा प्रचार

समुद्र में न जाने और जरूरी सामान सुरक्षित रखने का आग्रह

संवाददाता, कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना के भी अलग-अलग हिस्से भारी बारिश के कारण प्रभावित रहे. सुंदरवन व जिले के अन्य तटवर्ती इलाकों में मंगलवार को जनजीवन प्रभावित रहा. सुंदरवन इलाके में भी बेमौसम बारिश और तेज हवा के चलते आम लोग और मछुआरे गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

मौसम विभाग ने जिले के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. नदी व समुद्र का जलस्तर बढ़ गया है. ऐसे में जिला प्रशासन का लोगों को सतर्क करने के लिए माइकिंग के जरिये प्रचार अभियान जारी है. नदियों और समुद्र की लहरों में भारी उफान के कारण मछुआरों पर 27 सितंबर तक समुद्र में जाने पर पाबंदी लगायी गयी है. भारी बारिश के चलते जिले के कई शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव भी देखा गया है. इस कारण लोगों के आवागमन में कठिनाई हुई है, प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से लगातार मौसम पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर वे मदद के लिए तैयार हैं. ऐसे मौसम में स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों से भी सतर्क रहने, नदियों और समुद्र में न जाने और जरूरी सामान सुरक्षित रखने का आग्रह किया गया है.

इधर, महालया के बाद से जिले के विभिन्न हिस्सों में दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन लगातार बारिश के कारण कई पंडालों में काम अधूरा रह गया है. पूजा मंडप निर्माण और सजावट जैसे कार्य प्रभावित हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >