प्रतीक-उर को पार्टी में बनाये रखने के लिए सामने आये बिमान, मुख्यालय में बुलाया

माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम की उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के साथ बैठक को लेकर पार्टी में जो विवाद खड़ा हुआ, उस पर युवा नेता प्रतीक-उर-रहमान के विदाई संदेश ने ग्रहण लगा दिया है.

संवाददाता, कोलकाता

माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम की उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के साथ बैठक को लेकर पार्टी में जो विवाद खड़ा हुआ, उस पर युवा नेता प्रतीक-उर-रहमान के विदाई संदेश ने ग्रहण लगा दिया है. पिछले 24 घंटे से पार्टी में प्रतीक-उर के मामले पर मंथन चल रहा है.

इसी बीच, वाममोर्चा के चेयरमैन बिमान बसु ने डायमंड हार्बर के ग्रामीण इलाके से निकले इस युवा नेता को पार्टी में बनाये रखने के लिए मैदान में आये. प्रतीक-उर की नाराजगी दूर करने के लिए श्री बसु ने फोन पर बात की. मंगलवार को युवा नेता ने स्वीकार किया कि बिमान बसु के साथ उनकी बातचीत हुई है. उन्हें पार्टी मुख्यालय में आने के लिए कहा गया है. क्या वह पार्टी मुख्यालय में जायेंगे, यह पूछे जाने पर प्रतीक-उर-रहमान ने कहा कि इस बारे में सोच रहा हूं.

उन्होंने इतना जरूर कहा कि मंगलवार को वह नहीं जायेंगे. बुधवार को पार्टी की राज्य सचिव मंडली की बैठक है. उसके बाद दो दिन राज्य कमेटी की बैठक होगी. हालांकि उन्होंने कुछ साफ शब्दों में नहीं कहा कि वह पार्टी मुख्यालय जायेंगे या नहीं. पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि प्रतीक-उर एक गरीब मुस्लिम परिवार से आकर माकपा की राज्य कमेटी तक पहुंच बनायी. वह दो बार एसएफआइ का राज्य अध्यक्ष रह चुका है. अगर वह इस तरह से पार्टी छोड़ देता है, तो बंगाली मुसलमानों में गलत संदेश जायेगा. पिछली बार डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था. वह एक लड़ाकू नेता के तौर पर जाना जाता है. उसे पार्टी में बनाये रखने के लिए बिमान बसु भी सामने आये हैं.

प्रतीक-उर आगे क्या करेंगे, यह तो उन्होंने साफ नहीं किया है. लेकिन कई नेता मानते हैं इस तरह के युवा नेता के चले जाने से पार्टी को ही नुकसान होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >