कालीनगर कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन रहते 14 करोड़ रुपये गबन का आरोप
प्रतिनिधि, कल्याणीकरोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में नदिया जिले के दिग्गज तृणमूल नेता शिवनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. उनपर कालीनगर कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन रहते 14 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है. उन्हें कोतवाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि आरोपी तृणमूल नेता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें फंसाया गया है. शिवनाथ तृणमूल के कृष्णनगर के नगर अध्यक्ष भी थे और कृष्णानगर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान कई लोगों को उनके पैसे नहीं मिले. तृणमूल नेता ने दावा किया कि इस गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक साजिश है. उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है. उन्होंने कहा, सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव के बाद से उनके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं. यह सब एक साजिश है. दूसरी ओर, शिकायतकर्ता नंदिता घोष का कहना है कि शिवनाथ चौधरी ने कालीनगर सोसायटी से 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की. अधिकारी डरे हुए हैं इसलिए कार्रवाई नहीं हो सकी. इसलिए उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
