कसबा कांड में लोन रिकवरी एजेंट को पुलिस ने पकड़ा

कसबा थाना अंतर्गत हालतू के पूर्व पल्ली इलाके में स्थित एक मकान से सोमनाथ राय (40), उसकी पत्नी सुमित्रा (35) और उनके ढाई साल के बेटे रुद्रनील के शव फंदे से लटके मिले थे.

सुसाइड नोट में इसके नाम का भी उल्लेख

संवाददाता, कोलकाता

कसबा थाना अंतर्गत हालतू के पूर्व पल्ली इलाके में स्थित एक मकान से सोमनाथ राय (40), उसकी पत्नी सुमित्रा (35) और उनके ढाई साल के बेटे रुद्रनील के शव फंदे से लटके मिले थे. इस मामले में पुलिस ने एक लोन रिकवरी एजेंट को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम चंचल मुखोपाध्याय है. उसके नाम का उल्लेख भी मृतक के घर में मिले सुसाइड नोट में था. आरोपी ने सोमनाथ को एक राष्ट्रीयकृत बैंक से करीब 10 लाख रुपये का लोन दिलवाया था और इसके बदले कुछ रुपये भी लिये थे.

चंचल पर यह भी आरोप है कि लोन की राशि नहीं दे पाने के कारण व सोमनाथ पर दबाव बना रहा था. हालांकि, यह जांच का अहम हिस्सा है. आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश करने पर उसे 12 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि गत मंगलवार को हालतू के पूर्व पल्ली इलाके में सोमनाथ, उसकी पत्नी व बच्चे की फंदे से लटकती लाश मिली थी. मामले में पुलिस ने सोमनाथ के मामा-मामी प्रदीप कुमार घोषाल और नीलिमा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >