बंगाल चुनाव से पहले BJP की रैली में उमड़ा जनसैलाब, कट मनी से आवास योजना तक, TMC पर खूब बरसे प्रधानमंत्री

PM Modi West Bengal Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ब्रिगेड मैदान से तृणमूल कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनायी. भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये. कहा कि कट मनी के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ गांवों के लोगों को नहीं मिलता. प्रधानमंत्री ने और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.

PM Modi West Bengal Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर खूब बरसे. राज्य के कोने-कोने से कोलकाता पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सरकारी योजना में कट मनी से लेकर आवास योजना में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर टीएमसी सरकार को घेरा. ममता बनर्जी की सरकार को ‘निर्मम सरकार’ करार देते हुए कहा कि उनके शासन में कट मनी (किसी योजना का लाभ लेने के लिए दी जाने वाली रिश्वत को बंगाल में कट मनी कहा जाता है) के बिना कोई भी सरकारी योजना गांव तक नहीं पहुंचती. यही वजह है कि कई केंद्रीय योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं.

बंगाल के युवाओं को पलायन के लिए किया मजबूर

प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल सरकार ने राज्य के युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर कर दिया है. उन्होंने कहा कि बंगाल के युवा मेहनती हैं. एक समय था, जब राज्य देश में विकास के मामले में सबसे आगे था. अब स्थिति यह है कि यहां के युवाओं को न तो ठीक से शिक्षा मिल रही है, न रोजगार. मोदी ने तृणमूल सरकार पर नौकरी बेचने का भी आरोप लगाया.

कांग्रेस, वामदलों और टीएमसी सरकारों ने निजी हित को दी प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर वामदलों और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य की सत्ता संभाली. सभी सरकारों ने विकास की बजाय अपने हित को प्राथमिकता दी. इन दलों ने केवल अपनी जेब भरी. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, इस स्थिति को बदलने का. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि भाजपा की सरकार बंगाल के ‘नवनिर्माण’ के लिए काम करेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल के लिए लगातार विकास परियोजनाएं लागू कर रही केंद्र सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार लगातार बंगाल के विकास के लिए परियोजनाएं ला रही है. हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन इसी दिशा में उठाया गया कदम है. मोदी ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बंगाल के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिलेगा और विकास की नयी दिशा तय होगी.

PM Modi West Bengal Rally: बंगाल में प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम बदल दिया

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि देश के कई हिस्सों में लोगों को पक्का घर मिल रहा है. पश्चिम बंगाल में इस योजना का नाम ही बदल दिया गया. फिर भी लोगों को घर नहीं मिला. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि टीएमसी सरकार की नीतियों की वजह से जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी केंद्रीय योजनाओं का पूरा लाभ राज्य के लोगों नहीं मिल रहा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में बदलाव का समय आ गया, खत्म होगा जंगलराज, ब्रिगेड में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कोलकाता में किया 18,680 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, बंदरगाह व रेल ढांचे होंगे मजबूत

चुनाव से पहले बंगाल में राजनीतिक हिंसा, टीएमसी-बीजेपी के बीच पथराव, जानलेवा हमले का आरोप, देखें Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ गिरीश पार्क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >