चुराये गये तांबे के तार को खरीदने वाला भी गिरफ्तार

शेक्सपीयर सरणी इलाके में एक घर से एसी मशीन में लगे तांबे के तार को चोरी करने के बाद चोरों ने उसे बेच दिया. चाेरी के तार खरीदने के आरोप में शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने सत्य नारायण साव नामक युवक को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. शेक्सपीयर सरणी इलाके में एक घर से एसी मशीन में लगे तांबे के तार को चोरी करने के बाद चोरों ने उसे बेच दिया. चाेरी के तार खरीदने के आरोप में शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने सत्य नारायण साव नामक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले शेक्सपीयर सरणी थाना क्षेत्र के रॉडन स्ट्रीट स्थित एक घर में एसी मशीन से तांबे के तार चुराते हुए मोहम्मद फरुद्दीन खान और मोहम्मद जावेद नामक दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उन लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि चोरी के तांबे के तार को सत्य नारायण साव को बेचा था.पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर सत्य नारायण साव को गिरफ्तार कर लिया. उसे सोमवार को बैंकशाल अदालत में पेश करने पर आरोपी को 18 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >