हावड़ा : जलजमाव से नाराज लोगों ने किया पथावरोध

उत्तर हावड़ा के बनारस रोड पर जलजमाव से नाराज स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक पथावरोध किया.

हावड़ा. उत्तर हावड़ा के बनारस रोड पर जलजमाव से नाराज स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक पथावरोध किया. इस कारण बनारस रोड पर ट्रैफिक सेवा चरमरा गयी. बता दें कि बेलगछिया भगाड़ में भू-धंसान के बाद सड़क और नाले टूट गये हैं. इस कारण वार्ड संख्या सात, आठ और नौ के कुछ इलाकों में निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है. नाले का पानी सड़कों पर आने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि भू धंसान की घटना को हुए करीब 20 दिन हो गये हैं. जलापूर्ति सामान्य हो गयी. कचरे की सफाई भी हो रही है, लेकिन इस समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है. नाले का गंदा पानी जमा हो गया है. वहीं, अवरोध की खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस के आश्वासन के बाद अवरोध खत्म हुआ. निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुजय चक्रवर्ती ने कहा कि काम शुरू कर दिया गया है. जल्द ही इसे ठीक कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >