बंगाल में भी स्थापित होगा राम राज : शुभेंदु अधिकारी

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए. इस विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव में उनका सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होने वाला है.

कोलकाता.

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए. इस विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव में उनका सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होने वाला है. गुरुवार को शुभेंदु अधिकारी अपने समर्थकों के साथ केसरिया पगड़ी पहन कर इस जुलूस में शामिल हुए, जुलूस भवानीपुर से निकलकर हाजरा क्रॉसिंग तक पहुंचा.

इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत और स्थानीय समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरा इलाका भगवा रंग में रंगा नजर आया. जुलूस के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और लोगों से जनसंपर्क भी किया. इस मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में भी राम राज्य की स्थापना होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में रोजगार, भोजन, आवास और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जायेगी.

उल्लेखनीय है कि इस बारे के विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट अब ‘हॉट सीट’ बन चुकी है, जहां राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर होगी. वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने इस क्षेत्र में प्रचार अभियान तेज कर दिया है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम सहित अन्य नेता घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं. गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के साथ-साथ नंदीग्राम से भी चुनाव मैदान में हैं, जिससे राज्य की सियासत और भी रोमांचक हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >