तृणमूल सरकार की नीतियों की कमी से थम गया है औद्योगिक विकास : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से सोमवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया. सोमवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निकले परिवर्तन यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देब, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित अन्य नेताओं ने जनसभाओं को संबोधित किया.

कोलकाता.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से सोमवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया. सोमवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निकले परिवर्तन यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देब, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित अन्य नेताओं ने जनसभाओं को संबोधित किया. सोमवार को दक्षिण 24 परगना विभाग में सभा को संबोधित करते हुए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जायेगी.

उन्होंने ममता बनर्जी पर राज्य की समस्याओं की जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया और कहा कि उनका ध्यान केवल अपने भतीजे को बंगाल का मुख्यमंत्री बनाने पर केंद्रित है. देब ने कहा कि भाजपा स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ ठाकुर और सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों से प्रेरित एक नये बंगाल का निर्माण करना चाहती है.

सिलीगुड़ी विभाग में सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पश्चिम बंगाल में लगभग 40 लाख घर उपलब्ध कराये. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने लाभार्थियों से कट मनी वसूली और कई मामलों में योजनाओं के लिए आए पूरे धन का दुरुपयोग किया. अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का केवल नाम बदलकर उनका श्रेय लेने की कोशिश करती है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पेयजल और नल जल परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए ₹27,000 करोड़ का दुरुपयोग किया गया. उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने राज्य सरकार की विफलता पर सवाल उठाया. इसके साथ ही उन्होंने राज्य में औद्योगिकीकरण का वादा किया और कहा कि भाजपा सरकार बनने पर लोगों को आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >