सीइसी को कालीघाट मंदिर के बाहर दिखाये गये काले झंडे

कालीघाट मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को वापस जाओ के नारों और काले झंडों के साथ विरोध का सामना करना पड़ा. हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया जिसके बाद कुमार मंदिर में दर्शन के लिए आगे बढ़ पाये.

कोलकाता.

कालीघाट मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को वापस जाओ के नारों और काले झंडों के साथ विरोध का सामना करना पड़ा. हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया जिसके बाद कुमार मंदिर में दर्शन के लिए आगे बढ़ पाये. इस दौरान राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल भी उनके साथ मौजूद रहे. हालांकि वहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. कुमार काली मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की व मुस्कराते हुए बाहर निकले. पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पश्चिम बंगाल के सभी भाइयों और बहनों को मेरा नमस्कार. देवी काली सभी को स्वस्थ रखें. इसके बाद वह जल्दी से गाड़ी में बैठे और राजारहाट होटल के लिए रवाना हो गये. वहां विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि उनका राजनीतिक दलों से कोई लेना-देना नहीं है. बहुत सारे लोगों के नाम काट दिये गये हैं. कई लोगों की जान जा चुकी है. इसलिए वे लोग यहां विरोध करने पहुंचे हैं. बता दें कि रविवार की रात एयरपोर्ट से बाहर आने पर तृणमूल व माकपा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >