पिता-पुत्र की हत्या के मामले में डोमजूर से एक और आरोपी गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद हिंसा

मुर्शिदाबाद हिंसा

कोलकाता. मुर्शिदाबाद की धुलियान नगरपालिका के जाफराबाद में पिता-पुत्र हरगोविंद और चंदन दास की हत्या के मामले में बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने स्थानीय पुलिस व विशेष जांच टीम (एसआइटी) के साथ मिलकर छापामारी कर हावड़ा के डोमजूर से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम फेकरुल शेख बताया गया है. उसे शनिवार रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. हरगोविंद और चंदन दास की हत्या के मामले में अब गिरफ्तार होनेवालों की संख्या पांच हो गयी है. बताया जा रहा है कि आरोपी असल में शमशेरगंज के सुलीताला इलाके का रहने वाला है. पेशे से वह राजमिस्त्री है. इलाके में अशांति के बाद वह इलाके से भाग गया था. अधिकारी बताते हैं कि घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज की जांच और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद फेकारुल का इस दोहरे हत्याकांड में मूल क्या रोल था, इसका पता चल सकेगा. आरोपियों की तलाश में कई दिनों से विभिन्न स्थानों पर तलाशी चल रही है. गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अंततः फेकारुल को हावड़ा के डोमजूर से गिरफ्तार कर लिया. वह हावड़ा में राजमिस्त्री का काम करने की आड़ में छिपा था.

गौरतलब है कि, वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध को लेकर मुर्शिदाबाद में अशांति के बीच 12 अप्रैल को जाफराबाद में पिता और पुत्र की हत्या कर दी गयी. कथित तौर पर, लोगों के एक समूह ने हरगोबिंद और उनके बेटे चंदन को उनके घर से खींच कर बाहर निकाल कर उनकी हत्या कर दी थी. राज्य सरकार ने हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है. हत्या मामले में पहले गिरफ्तार किये गये दो भाई कालू नादाव और दिलदार नादाव थे. बाद में पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

इसके बाद, हत्या मामले के ””””मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक”””” जियाउल शेख को उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार फेकारुल के खिलाफ हत्या में संलिप्तता के सबूत मिले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANDIP TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >