बंगाल में वोटिंग से पहले नोआपाड़ा थाना में धमाका, घरों में गिरे स्प्लिंटर, मचा हड़कंप

Noapara Police Station Blast: उत्तर 24 परगना के नोआपाड़ा थाना परिसर में शनिवार को जोरदार विस्फोट हुआ. धमाके के कारण आसपास के घरों में स्प्लिंटर गिरे और दहशत फैल गयी. अर्जुन सिंह और तृणांकुर भट्टाचार्य के बीच चुनावी जंग से पहले सुरक्षा पर सवाल.

Noapara Police Station Blast| बैरकपुर/नोआपाड़ा, मनोरंजन सिंह : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले उत्तर 24 परगना जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है. शनिवार को नोआपाड़ा थाना परिसर में एक शक्तिशाली धमाका हुआ, जिससे न केवल थाना परिसर बल्कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा.

बम स्क्वायड की टीम जांच में जुटी

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की छतों और आंगन में स्प्लिंटर जा गिरे. घटना के बाद इलाके में भारी दहशत का माहौल है. पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. बम स्क्वायड (Bomb Squad) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है.

धुआं से भर गया इलाका, दूर तक पहुंची धमाके की गूंज

स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक हुए विस्फोट के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गयी. थाने के पीछे रहने वाले लोगों का आरोप है कि धमाके के बाद उनके घरों पर लोहे के टुकड़े और स्प्लिंटर गिरे हैं. पूरा इलाका सफेद धुआं के गुबार से भर गया था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बम या परित्यक्त भवन

पुलिस आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या धमाका थाने के पीछे किसी पुराने जर्जर (परित्यक्त) भवन के गिरने से हुआ है या वहां पहले से निष्क्रिय करने के लिए रखे गये बमों में विस्फोट हुआ है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव: बम ब्लास्ट में आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Noapara Police Station Blast: बम स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को चारों तरफ से सील कर दिया है. बम स्क्वायड के विशेषज्ञ सबूत जुटा रहे हैं कि विस्फोट की प्रकृति क्या थी. थाना परिसर के कोने-कोने की तलाशी ली जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और विस्फोटक तो नहीं हैं. पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट कारण बताया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता के क्लब में बम विस्फोट, 5-6 बम मिले

अर्जुन सिंह बनाम तृणांकुर, हाई-प्रोफाइल सीट पर बढ़ा तनाव

नोआपाड़ा विधानसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला है. यहां से भाजपा के टिकट पर बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, तो तृणमूल कांग्रेस ने तृणांकुर भट्टाचार्य को टिकट दिया है. 29 अप्रैल को दूसरे चरण में यहां वोटिंग होगी. वोटिंग से 4 दिन पहले थाने जैसी सुरक्षित जगह पर धमाका सुरक्षा-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है.

इसे भी पढ़ें

उत्तर 24 परगना में बारूद का ढेर, घर से मिले 22 देसी बम और विस्फोटक, मालिक फरार

बंगाल में अब डाकघरों और पासपोर्ट सेवा केंद्र में विस्फोट की धमकी, हाई अलर्ट

पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, चार घायल

Blast in Bengal: दक्षिण 24 परगना के चंपाहाटी में पटाखा फैक्टरी में धमाके से इलाका कांपा, 4 घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >