पहाड़ के मुद्दे पर बनेगा नया राजनीतिक दल

नये दल के मुखिया अजय एडवर्ड्स हो सकते हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने हामरो पार्टी का गठन किया था.

कोलकाता. शांत पहाड़ में फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. इस बार नये दल के बैनर तले पहाड़ के मुद्दों पर राजनीति तेज होनेवाली है. नये दल के मुखिया अजय एडवर्ड्स हो सकते हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने हामरो पार्टी का गठन किया था. जो कम समय में दार्जलिंग के लोगों के बीच लोकप्रिय हो गयी थी. हामरो पार्टी ने दार्जलिंग नगरपालिका को भी अपने कब्जे में ले लिया था. लेकिन जल्द ही उसने अपनी लोकप्रियता खो दी. इसे देख नयी पार्टी का गठन किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार जीटीए को खत्म कर देने के विरोध में इनकी लड़ाई अहम होगी. अजय एडवर्ड्स, के साथ प्रकाश गुरूंग, प्रदीप प्रधान, संजय ठुलूंग जैसे नेता भी इससे जुड़ रहे हैं. विमल गुरूंग द्वारा बार-बार अपना राजनीतिक स्टैंड बदलने के बाद खाली जगह की भरपाई के लिए नयी पार्टी का गठन किया जा रहा है. दुर्गापूजा के समय इस नये दल की घोषणा होनेवाली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >