दीघा में बसों के संचालन पर नयी गाइडलाइंस जारी

मंगलवार को परिवहन विभाग में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें बस मालिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस प्रशासन और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे.

कोलकाता. राज्य के लोकप्रिय पर्यटन स्थल दीघा में अब यात्री बसों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने नयी दिशा-निर्देशिका जारी की है. हाल ही में जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के बाद यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके मद्देनजर परिवहन व्यवस्था को सुचारु करने के लिए यह कदम उठाया गया है. मंगलवार को परिवहन विभाग में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें बस मालिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस प्रशासन और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे.क्या है नयी गाइडलाइंस : सभी बसों को निर्धारित समय पर रवाना और गंतव्य पर निर्धारित समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा, बसें दीघा में लंबे समय तक खड़ी नहीं रह सकेंगी, यात्रियों को समय पर चढ़ाना-उतारना अनिवार्य होगा, रूट में बदलाव की स्थिति में यात्रियों को पूर्व सूचना देनी होगी, निर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी, इन नियमों की नियमित समीक्षा की जायेगी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि सभी बसें दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >