Nabanna Abhiyan : प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी, पुलिस का फूटा सिर, भाजपा ने बुलाया 12 घंटे का बंद

Nabanna Abhiyan : पश्चिम बंगाल छात्र समाज की ओर से नबान्न अभियान को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है. इसके लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य सचिवालय अर्थात नबान्न भवन व आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है. हावड़ा ब्रिज बंद कर दिया गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. नबन्ना अभियान से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिये बने रहे PrabhatKhabar.com के साथ...

Live Updates
3:50 PM. 27 Aug 24 3:50 PM. 27 Aug

भाजपा ने बुलाया 12 घंटे का बंद

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कोलकाता और हावड़ा में ‘नबन्ना अभियान’ रैली में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने वालों पर ‘बर्बर कार्रवाई’ का सहारा लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार द्वारा ‘बर्बरता’ नहीं रोकी गई तो पश्चिम बंगाल को ‘ठप’ कर दिया जाएगा. सुकांत मजूमदार ने कहा कि कल 12 घंटे का बंद रहेगा.

3:26 PM. 27 Aug 24 3:26 PM. 27 Aug

घायल आईसी को प्रदर्शनकारियों ने बचाया, नबन्ना अभियान में अलग तस्वीरें

चंडीतला आईसी का सिर फट गया. प्रदर्शनकारियों ने घायल आईसी को बचाया. संतरागाछी, हावड़ा ब्रिज व मैदान, फोरशोर रोड, बड़ाबाजार के महात्मा गांधी रोड में भी पत्थरबाजी की घटना समाने आई है.

2:53 PM. 27 Aug 24 2:53 PM. 27 Aug

हावड़ा मैदान में पुलिस और प्रदर्शनकारियों बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय नबन्ना के समीप हावड़ा मैदान में जीटी रोड पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच फिर झड़पें शुरू. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए, उन पर पैर रखा, नारे लगाए और प्रदर्शन किया .

2:32 PM. 27 Aug 24 2:32 PM. 27 Aug

शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी पर पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की: शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने कोलकाता और हावड़ा में ‘नबन्ना अभिजन’ रैली में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने वालों पर ‘बर्बर कार्रवाई’ का सहारा लिया है.

2:31 PM. 27 Aug 24 2:31 PM. 27 Aug

पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में

पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर ‘नबान्न अभियान’ मार्च के तहत यहां आंदोलन कर रहे थे.

2:08 PM. 27 Aug 24 2:08 PM. 27 Aug

पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में

पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर ‘नबान्न अभियान’ मार्च के तहत यहां आंदोलन कर रहे थे.

2:04 PM. 27 Aug 24 2:04 PM. 27 Aug

पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में

पुलिस ने हावड़ा ब्रिज से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर ‘नबान्न अभियान’ मार्च के तहत यहां आंदोलन कर रहे थे.

1:47 PM. 27 Aug 24 1:47 PM. 27 Aug

प्रदर्शनकारियों की मांग ममता बनर्जी दें इस्तीफा

सैकड़ों युवकों ने मंगलवार को शहर में दो स्थानों से ‘नबन्ना अभियान’ शुरू किया जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े. अभियान में मुख्य रूप से युवा शामिल हैं जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं .

1:40 PM. 27 Aug 24 1:40 PM. 27 Aug

संतरागाछी में प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरकेडस

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर ‘नबान्न अभियान’ मार्च निकालते हुए प्रदर्शनकारी हावड़ा के संतरागाछी में पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए, पुलिसकर्मियों से भिड़ गए और बैरिकेड्स तोड़ दिए .

1:37 PM. 27 Aug 24 1:37 PM. 27 Aug

पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थरों किया हमला

संतरागाछी में पुलिस को निशाना बनाकर ईंटें चलाई गईं. ईंट लगने से कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये. संतरागाछी स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है.

1:13 PM. 27 Aug 24 1:13 PM. 27 Aug

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गाेले

RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स को खींचकर हटा दिया और ‘नबन्ना अभियान’ मार्च निकाला. पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे.

1:12 PM. 27 Aug 24 1:12 PM. 27 Aug

पुलिस ने दौड़ाया प्रदर्शनकारियों काे

नबन्ना अभियान की शुरुआत के साथ ही पुलिस ने प्रदर्शनकर्मियों को दौड़ाया है. प्रदर्शनकारी हावड़ा के संतरागाछी में पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए और बैरिकेड्स तोड़ दिए

1:06 PM. 27 Aug 24 1:06 PM. 27 Aug

नबन्ना अभियान रैली हुई शुरु

‘नबान्ना अभियान’ मार्च शुरू हो गया है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर प्रदर्शनकारी हावड़ा के संतरागाछी में एकत्र हो रहे हैं.

1:05 PM. 27 Aug 24 1:05 PM. 27 Aug

पुलिस ने दौड़ाया प्रदर्शनकर्मियों को

नबन्ना अभियान की शुरुआत के साथ ही पुलिस ने प्रदर्शनकर्मियों को दौड़ाया है. प्रदर्शनकारी हावड़ा के संतरागाछी में पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए और बैरिकेड्स तोड़ दिए

1:01 PM. 27 Aug 24 1:01 PM. 27 Aug

पुलिस ने दौड़ाया प्रदर्शनकारियों काे

नबन्ना अभियान की शुरुआत के साथ ही पुलिस ने प्रदर्शनकर्मियों को दौड़ाया है. प्रदर्शनकारी हावड़ा के संतरागाछी में पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए और बैरिकेड्स तोड़ दिए

12:54 PM. 27 Aug 24 12:54 PM. 27 Aug

नबन्ना अभियान रैली हुई शुरु

‘नबान्ना अभियान’ मार्च शुरू हो गया है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर प्रदर्शनकारी हावड़ा के संतरागाछी में एकत्र हो रहे हैं.

12:50 PM. 27 Aug 24 12:50 PM. 27 Aug

सुरक्षा के तौर पर हावड़ा ब्रिज किया गया बंद

सुरक्षा उपाय के तौर पर हावड़ा ब्रिज पर बैरिकेड्स को वेल्ड करके एक साथ जोड़ा जा रहा है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर आज नबान्ना तक मार्च का आह्वान किया गया है.

12:45 PM. 27 Aug 24 12:45 PM. 27 Aug

पुलिस ने शांतिपूर्ण रैली की अपील की

कोलकाता पुलिस लगातार शांतिपूर्ण रैली करने के लिये माइकिंग कर रही है.पुलिस का कहना है कि कानून अपने हाथ में न लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >