पर्वत अभियात्री संघ के सदस्यों ने यूनम पर लहराया परचम

पर्वत अभियात्री संघ के 25 सदस्यीय दल ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र स्थित दुर्गम यूनम चोटी (6111 मीटर) पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की है.

प्राकृतिक आपदा से जूझते हुए अभियान दल सकुशल लौटा कोलकाता

संवाददाता, कोलकाता

पर्वत अभियात्री संघ के 25 सदस्यीय दल ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र स्थित दुर्गम यूनम चोटी (6111 मीटर) पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की है. यह दल आठ अगस्त को चढ़ाई के लिए रवाना हुआ था. 15 अगस्त की रात 12:43 बजे श्यामल सरकार के नेतृत्व और मैनेजर सुब्रत बनर्जी की देखरेख में दल के 12 सदस्य शिखर पर चढ़ाई के लिए निकले. सुबह 9:22 बजे इनमें से 10 पर्वतारोही यूनम चोटी के शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे. शिखर फतह करने वाले सदस्य थे- निताई मंडल, अमिय मित्र, संग्रामी सामंत, सुमित दास, अजय देवनाथ, सौरव रजक, जशंक मिद्दा, सौम ज्योति शील, सैकत मंडल और रौनक दत्त. अभियान पूरा करने के बाद जब दल मनाली से चंडीगढ़ लौट रहा था, तभी वे एक भीषण प्राकृतिक आपदा और भूस्खलन की चपेट में आ गये. इस कारण उन्हें चंडीगढ़ पहुंचने में लगभग 30 घंटे लग गये. रास्ते में कई यात्रियों को सुरंग के भीतर सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ी. हालांकि टीम के चिकित्सक सदस्य डॉ रविकर पाल की देखरेख में सभी सदस्य स्वस्थ रहे. कोलकाता लौटते समय टीम के सदस्यों ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की. उनका कहना था कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद यूनम चोटी पर फतह करना जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >