मालतीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मौसम बेनजीर नूर के पास 2.5 करोड़ की संपत्ति, हलफनामे में खुद को बताया बेदाग

Mausam Benazir Noor Net Worth: मालतीपुर से कांग्रेस उम्मीदवार मौसम बेनजीर नूर ने नामांकन भरा. हलफनामे में 2.5 करोड़ की संपत्ति और 42 लाख के कर्ज का जिक्र. जानें कितनी बढ़ी नूर और उनके पति की सालाना कमाई.

Mausam Benazir Noor Net Worth: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए नामांकन के आखिरी दिन मालदा की राजनीति में बड़ी हलचल देखी गयी. मालतीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की कद्दावर नेता मौसम बेनजीर नूर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर घरवापसी करने वाली नूर ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी और अपने पति की संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया. हलफनामे के अनुसार, नूर के पास कुल 2.5 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है. उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.

चल-अचल संपत्ति का पूरा गणित

मौसम बेनजीर नूर ने जो हलफनामा दाखिल किया है, उसके मुताबिक, उनकी आर्थिक स्थिति में पिछले कुछ वर्षों में इजाफा हुआ है. विवरण नीचे देखें.

  • कुल चल संपत्ति : मौसम बेनजीर नूर के पास 1.46 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है. उनके पति मिर्जा कायस बेग के पास 42.2 लाख रुपए की चल संपत्ति है.
  • अचल संपत्ति : मौसम नूर के नाम पर 1.1 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन है.
  • नकद और बैंक लोन : मौसम नूर और उनके पति, दोनों के पास 75-75 हजार रुपए नकद हैं. मौसम पर 42 लाख रुपए और उनके पति पर करीब 12.49 लाख रुपए का बैंक ऋण भी है.

Mausam Benazir Noor Net Worth: आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दाखिल हलफनामे के अनुसार, मौसम बेनजीर नूर की वार्षिक आय वित्त वर्ष 2020-21 में 7.23 लाख रुपए थी, जो 2024-25 में बढ़कर 10.97 लाख रुपए हो गयी है. इसी तरह उनके पति की आय भी 4.98 लाख रुपए से बढ़कर 7.01 लाख रुपए पहुंच गयी है. वर्ष 2020 में राज्यसभा चुनाव के दौरान नूर ने अपनी कुल संपत्ति 1.79 करोड़ रुपए घोषित की थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वकील हैं नूर और उनके पति, नहीं है कोई केस

नूर ने अपने हलफनामे में स्पष्ट किया है कि वह और उनके पति दोनों पेशे से वकील हैं. राजनीति के इस दौर में जहां कई नेताओं पर मुकदमे होते हैं, नूर ने खुद को पूरी तरह ‘बेदाग’ बताया है. उनके खिलाफ न तो कोई आपराधिक मामला दर्ज है, न ही किसी अदालत में कोई सुनवाई लंबित है.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस अभी जिंदा है, बंगाल में मौसम के पाला बदलते ही राजनीति में मची हलचल

मौसम ने मालतीपुर सीट पर मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय

मालतीपुर सीट पर मौसम नूर के चुनाव लड़ने की वजह से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. कांग्रेस को उम्मीद है कि नूर की स्वच्छ छवि और उनकी पारिवारिक राजनीतिक विरासत पार्टी को इस सीट पर जीत दिलायेगी.

इसे भी पढ़ें

मौसम नूर ने छोड़ी टीएमसी, तो कांग्रेस पर भड़की ममता बनर्जी की पार्टी, जयराम रमेश ने दिया ये जवाब

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को तगड़ा झटका, गनी खान चौधरी के परिवार ने की घर वापसी

बंगाल चुनाव 2026 : कांग्रेस करेगी वोट बहिष्कार! राहुल और खरगे से होगी मौसम की बात

क्या मौसम नूर के सिवा कोई प्रश्न नहीं है आपके पास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >