विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार के मुद्दे को हथियार बना कर करें लड़ाई : नितिन नवीन

विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति गरमाने लगी है. भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए नयी रणनीति बनायी है.

रणनीति. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के पार्टी सांसदों को दिया निर्देश

नयी दिल्ली में पार्टी सांसदों व पर्यवेक्षकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

संवाददाता, कोलकाता/नयी दिल्लीविधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति गरमाने लगी है. भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए नयी रणनीति बनायी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसे लेकर बंगाल से पार्टी सांसदों के साथ नयी दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार के आवास पर बैठक कर चुनावी रणनीति की बारीकियों पर चर्चा की. इस बैठक में पार्टी की बंगाल में जमीनी हालात, वोट बैंक और संगठन की ताकत को लेकर विस्तार से समीक्षा की गयी. इसमें राज्य के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद समेत भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हुए. हर सांसद से अलग-अलग बातचीत कर क्षेत्रीय स्थिति का आकलन किया गया. पार्टी नेतृत्व ने जमीनी फीडबैक लेकर आगे की रणनीति तय की गयी. यह बैठक चुनावी रोडमैप तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा ऐसी विधानसभा सीटें चिह्नित की गयी हैं, जहां भाजपा जीत की मजबूत स्थिति बना सकती है. यह प्लान सिर्फ चुनावी घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर भी खास ध्यान केंद्रित करने के लिए किया जा रहा है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सांसदों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों के हर जोन में कार्यकर्ताओं को संगठित करें. स्थानीय समस्याओं को मुद्दा बनाकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने की रणनीति तैयार की जाये. सांसदों को निर्देश दिया गया है कि वे इन इलाकों में संगठन को मजबूत करें और स्थानीय समस्याओं को राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभायें. पार्टी का मानना है कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आक्रामक और तथ्य आधारित राजनीति ही भाजपा को मजबूत स्थिति में ला सकती है. इसके साथ ही सांसदों को सीमावर्ती इलाकों, खासकर बांग्लादेश सीमा से सटे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये हैं, जहां पार्टी संगठन को और मजबूत करने की योजना बनायी जा रही है. भाजपा का मानना है कि बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा, घुसपैठ और स्थानीय विकास जैसे मुद्दे काफी अहम हैं. पार्टी इन क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >