महुआ मोइत्रा ने नयागढ़ की एसपी को क्यों दी कोर्ट में घसीटने की धमकी? जानें पूरा मामला

Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड नेता और कृष्णनगर की सांसद महुआ मोइत्रा ने ओडिशा के नयागढ़ की एसपी को कोर्ट में घसीटने की धमकी दी है. बंगाल के 4 प्रवासी श्रमिकों को ओडिशा से बाहर जाने के लिए कहे जाने के बाद महुआ ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर ए सुश्री को संबोधित करते हुए पोस्ट लिखा है, जिसमें दावा किया गया है कि बांग्लाभाषी लोगों को बांग्लादेशी बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है और उन्हें राज्य छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

Mahua Moitra News: क्या पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों को ओडिशा छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है. क्या बांग्ला बोलने वाले लोगों को बांग्लादेशी करार दिया जा रहा है? तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के दावे में कितनी है सच्चाई? भारतीय जनता पार्टी और उसकी अगुवाई में चल रही एनडीए सरकार पर महुआ ने क्या-क्या आरोप लगाये हैं? ममता बनर्जी की फायरब्रांड सांसद महुआ ने नयागढ़ की एसपी को कोर्ट में घसीटने की धमकी भी दी है. आईए, जानते हैं, क्या है पूरा मामला.

वैध पहचान पत्र होने के बावजूद 4 प्रवासी श्रमिकों को ओडिशा से निकाला

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ओडिशा के नयागढ़ में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 4 प्रवासी श्रमिकों को वैध पहचान पत्र होने के बावजूद जिला छोड़ने के लिए मजबूर किया. उन्होंने इसे ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Mahua Moitra News: महुआ मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर लिखा पोस्ट

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में नयागढ़ की पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सुश्री का ध्यान आकर्षित करते हुए दावा किया कि ओडागांव पुलिस थाना प्रभारी ने ‘चार बंगाली प्रवासियों’ को जिला छोड़ने का निर्देश दिया था. ये सभी प्रवासी वास्तविक भारतीय नागरिक हैं और इनके पास पूरे कागजात हैं.’

मकान मालिक पर बंगालियों को बाहर निकालने का दबाव डाला

कृष्णानगर की सांसद ने कहा कि मकान मालिक पर दबाव डालकर उन्हें बाहर निकाल दिया गया, गिरफ्तारी की धमकी दी गयी. मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक द्वारा मजदूरों का सत्यापन करने के बावजूद यह कदम उठाया गया. यह गैरकानूनी है और हमारे संविधान का उल्लंघन है. उन्होंने कहा- मैं आपको अदालत ले जा रही हूं, इसलिए तैयार रहिए.

महुआ मोइत्रा से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बांग्लाभाषी श्रमिकों को मनमाने ढंग से हिरासत में लेने का लगाया आरोप

तृणमूल कांग्रेस ने पहले ओडिशा पुलिस पर बांग्लाभाषी मजदूरों को मनमाने ढंग से हिरासत में लेने और परेशान करने का आरोप लगाया था. ओडिशा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था. नयागढ़ जिला पुलिस ने अभी तक मोइत्रा के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इसे भी पढ़ें

अमित शाह पर महुआ मोइत्रा का विवादित बयान, गरमाई सियासत, बीजेपी ने दर्ज किया मामला

TMC की फायरब्रांड नेता महुआ मोईत्रा ने BJD नेता से गुपचुप रचायी शादी

सुप्रीम कोर्ट ने महुआ मोइत्रा से पूछे सवाल

Photos : मैं 49 साल की हूं, अगले 30 साल तक संसद के अंदर और बाहर लड़ती रहूंगी : महुआ मोइत्रा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >