महुआ मोईत्रा को नदिया जिला प्रशासन ने आधी रात को किया परेशान! टीएमसी सांसद ने लगाये ये गंभीर आरोप

Mahua Moitra Nadia Circuit House Controversy: तृणमूल सांसद महुआ मोईत्रा ने नदिया जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उसने आधी रात को उन पर (महुआ पर) कृष्णनगर सर्किट हाउस खाली करने का दबाव बनाया. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा है कि सर्किट हाउस के बाहर हंगामा हुआ. भीड़ ने जय श्रीराम के नारे भी लगाये.

Mahua Moitra Nadia Circuit House Controversy: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड नेता और ममता बनर्जी गुट की सांसद महुआ मोईत्रा ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिला प्रशासन पर गंभीर और परेशान करने वाले आरोप लगाये हैं. मोईत्रा का दावा है कि कृष्णनगर स्थित सरकारी सर्किट हाउस में कमरा आधिकारिक रूप से आवंटित किये जाने और वहां ठहराये जाने के बावजूद, जिला प्रशासन ने शुक्रवार की आधी रात को उन्हें कमरा खाली करने का फरमान सुना दिया. उन्होंने देर रात वहां से बाहर जाने से मना किया, तो सर्किट हाउस परिसर के बाहर अचानक भारी भीड़ जुट गयी और राजनीतिक नारेबाजी (जय श्री राम) करने लगी. महुआ ने रात के 12:50 बजे हाथ में तिरंगा झंडा लेकर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. महुआ ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर इसकी शिकायत भी की.

डिनर परोसने के बाद कमरा खाली करने के मैसेज

संसद सत्र के बाद अपने संसदीय क्षेत्र नदिया पहुंचीं महुआ मोईत्रा ने सोशल मीडिया (X) पर एक वीडियो संदेश जारी कर पूरी घटना का ब्योरा साझा किया. उन्होंने बताया कि वह शाम लगभग 6:15 बजे सर्किट हाउस आयीं. उन्हें आवंटित कमरा पूरी तरह से तैयार था. प्रशासन की ओर से उन्हें रात का खाना (डिनर) भी परोसा गया. रात करीब 10 बजे से जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें लगातार कमरा खाली करने का संदेश भेजने लगे. रात 11 बजे उन्हें आधिकारिक नोटिस थमाया गया.

अदालती आदेशों का हवाला

महुआ मोईत्रा ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि जिला प्रशासन उन्हें सुरक्षा प्रदान करे, लेकिन प्रशासन सुरक्षा देने की बजाय आधी रात को सर्किट हाउस से बाहर फेंकने पर आमादा है. उन्होंने कहा- मैं पीछे हटने वाली नहीं हूं.

ये भी पढ़ें: महुआ मोईत्रा से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- स्वतंत्रता सेनानियों ने तो गोलियां खायीं थीं, आपको अंडे से डर क्यों?

वार्षिक रख-रखाव के लिए बंद है सर्किट हाउस : प्रशासन

महुआ मोईत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किये गये नदिया के नजारत उपजिलाधिकारी (Nazarath Deputy Collector) के कथित आदेश पत्र में सर्किट हाउस खाली कराने की वजह बतायी गयी है. जो वजह बतायी गयी है, वह इस प्रकार है.

  • वार्षिक रख-रखाव, मरम्मत और सफाई व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नदिया सर्किट हाउस (कृष्णनगर) 14 अगस्त, 2026 की शाम से अगले आदेश तक सेवाओं के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा.
  • केवल 13 अगस्त 2026 से पहले की बुकिंग को ही छूट दी जायेगी.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा को डरा रहे ‘अंडे’, कलकत्ता हाईकोर्ट से लगायी ये गुहार

महुआ ने आदेश को बताया मनगढ़ंत

महुआ मोईत्रा ने इस आदेश को मनगढ़ंत और एक जनप्रतिनिधि को परेशान करने की दुर्भावनापूर्ण कोशिश करार दिया है. घटनाक्रम पर नदिया जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई औपचारिक बयान जारी नहीं हुआ है. यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है महुआ मोईत्रा ने रात में सर्किट हाउस खाली की या नहीं. हालांकि, शनिवार को दिन में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में ध्वजारोहण किया. इसका वीडियो महुआ ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >